October 13, 2026 20:38:57

एक आस महिला हेल्पलाइन एनजीओ द्वारा तीज उत्सव, डीसी और मेयर ने की शिरकत

Jul23,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

एक आस महिला हेल्पलाइन एनजीओ ने अपनी प्रमुख श्रीमती सिम्मी पाषाण के नेतृत्व में एक जीवंत तीज उत्सव का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, मेयर लुधियाना प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और आईपीएस ट्रेनी प्रगति वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सिम्मी पाषाण व उनके बेटे सन्नी पाषाण की ओर से मुख्य अतिथि व अन्य क्लब मैंबर्स का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक प्रस्तुतियों और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से नारीत्व और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान, एनजीओ की कार्यकारी सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के प्रति उनके अटूट समर्पण और समर्थन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब मैंबर्स की ओर से जागो निकाल कर की गई। जिसके बाद क्लब मैंबर्स की ओर से पंजाबी परिधान में गिद्धा, भंगड़ा, रैंपवॉक, डांस, फैशन शो सहित सिंगिग इंवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने एक आस महिला हेल्पलाइन एनजीओ की सराहना करते कहा कि महिलाओं के लिए ये एक अच्छा प्लेटफार्म है। जिसमें महिलाएं अपनी क्वालिटी सबके समक्ष रख पाती है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म को ओर अधिक बढ़ाओं और बेहतर कामों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान दें। वहीं इस अवसर मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने एनजीओ की तारीफ करते कहा कि यहां आकर उन्हें घर सा माहौल देखने को मिला और मैंबर्स के चेहरों की मुस्कान ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने जमकर डिप्टी कमिश्रनर व मेयर के साथ फोटो भी करवाई। इस दौरान सिम्मी पाशान व अन्य क्लब मैंबर्स की ओर से डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, मेयर लुधियाना प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और आईपीएस ट्रेनी प्रगति वर्मा को गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि एक आस महिला हेल्पलाइन एनजीओ एक प्रतिष्ठित संगठन है जो महिलाओं के मुद्दों को संबोधित करने, बाल शिक्षा को बढ़ावा देने, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम एक शानदार सफलता थी, जो एकजुटता, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर क्लब मैंबर्स में  कुकू ग्रेवाल, बीना बावा, नरिंदर कौर स्वीटी, ममता मेहरा, प्रिया लांबा,मधु थापर, भूपिंदर कौर, जसलीन कौर, अमिति बख्शी, तरनजीत कौर, दिलराज कौर, डॉ गगन, डॉ सुरुचि, अमिता पुनियानी, अनिता मल्होत्रा , सुलक्षणा गाबा, मुस्कान शर्मा, लवलीन मित्तल, रितु अरोड़ा सहित अन्य क्लब मैंबर्स मौजूद थी।

Teej-Festival-By-Ek-Aas-Mahila-Helpline-Ngo-Dc-And-Mayor-Attended




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023