October 13, 2026 18:45:39

सतलुज क्लब के आमदन व खर्च को बेहतर करने की जरुरत- केपीएस वालिया

Mar7,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

सतलुज क्लब चुनाव के नतीजे क्या होंगे, इसको लेकर उम्मीदवारों के जहन कईं तरह के ख्याल उठने लगे हैं। क्लब के फाइनांस सेक्रेटरी के पद पर सीए केपीएस वालिया मजबूत दावेदार के तौर पर उभर कर सामने आ रहे हैं। जब उनसे क्लब को लेकर बातचीत  की गई तो उन्होंने बताया कि क्लब को हमेशा से एक अनुभवी फाइनांस सेक्रेटरी की जरुरत हैं, जो क्लब के प्रॉफिट और घाटे के गणित को सही समझता हो। वालिया ने बताया कि उनका बतौर सीए 30 साल से अधिक का अनुभव हैं। जिसमें उन्होंने 14 साल ओसवाल ग्रुप में बतौर सीनियर पोस्ट पर रहकर आडिट का काम किया और अब भी कईं एनबीसीसी और प्राइवेट बैंकों को बतौर सीए आडिट व तमाम तरह की सर्विसिस दे रहे हैं। आपको बता दें केपीएस वालिया सोशल एक्टविटी से भी लगातार जुडे़ रहे हैं। वे रोटरी इंटरनेशल के पूर्व प्रेसीडेंट के पद पर रह चुके हैं। एलएमए के एग्जीक्यूटिव मेंबर, स्टॉक एंड कैपिटल में पिछले सात साल से बतौर डायरेक्टर और सतलुज क्लब में साल 2020 से 2022 तक बतौर फाइनांस सेक्रेटरी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वालिया ने बताया कि सतलुज क्लब के मैंबर्स को जिस लिहाज से फैसिलिटी मिलनी चाहिए वे नहीं मिल पा रही हैं, ये मेरे भी फोकस में हैं। वालिया ने कहा कि क्लब को आमदन व खर्च को ओर बेहतर करने की जरुरत हैं, जो वे बतौर फाइनांस सेक्रेटरी करके दिखाएंगे। वालिया ने क्लब मैंबर्स से अपील करते कहा कि वे उन्हें अपनी कीमत वोट देकर इस पद चुनाव जिताएं। 

There-Is-A-Need-To-Improve-The-Income-And-Expenditure-Of-Sutlej-Club-Kps-Walia




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023