October 13, 2026 19:27:26

सतलुज क्लब चुनाव- ज्वाइंट सेक्रेटरी की पोस्ट पर खडे़ डा. सिमरन पाल सिंह बिंद्रा को मिला दिग्गजों का समर्थन

Mar5,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

सतलुज क्लब में 9 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की ओर से चुनाव जीतने को पूरी ताकत झोंक दी गई है। क्लब चुनाव में जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट पर डॉक्टर सिमरन पाल सिंह बिंद्रा मजबूत स्थिति में आते दिखाई दे रहे हैं। बड़ी बात है कि डॉक्टर सिमरन पाल सिंह बिंद्रा बिंद्रा लुधियाना के चर्चित बिंद्रा फैमिली से हैं और पेशे से डॉक्टर हैं । बिंद्रा ने जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट पर अपना दावा ठोका गया है और लुधियाना के दिग्गज कारोबारी और प्रोफेशनल की ओर से बिंद्रा को समर्थन दिया जा रहा है । जब सिमरन पाल सिंह बिंद्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कि क्लब को अब एक मुकाम से दूसरे मुकाम तक पहुंचाने के लिए युवा वर्ग की जरूरत है। पुराने मेंबर्स को साथ लेकर और उनकी राय के साथ क्लब में कई अहम बदलाव जरूरी है । उन्होंने बताया कि क्लब में जब अच्छे लोग एग्जीक्यूटिव में होंगे तो क्लब के पुराने मेंबर्स का भी क्लब में आना-जाना होगा, जो अभी नहीं है। आपको बता दें कि सिमरन पाल बिंद्रा की ओर से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया गया था और इस दौरान उनके साथ क्लब के सीनियर मेंबर और पूर्व जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रोहित दत्ता, पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजीव ढांडा, यूपीसीमए प्रेसीडेंट हरसिमरजीत सिंह लक्की, सुरिंदर सिंह बिंद्रा, मट्टू सिंह, भूपेंद्र सिंह बसंत, जतिंदर मरवाहा व अन्य मौजूद थे।

Sutlej-Club-Election-Dr-Simran-Pal-Singh-Bindra-Contesting-For-The-Post-Of-Joint-Secretary-Got-The-Support-Of-Bigwigs




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023