सतलुज क्लब चुनाव की तारीख अनाउंस होते ही इस चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों की ओर से अपना प्रचार तेज कर दिया गया है । सतलुज क्लब के सीनियर मेंबर विवेक शर्मा इस बार मैस सेक्रेटरी के पद पर कॉन्टेस्ट कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि सतलुज क्लब के सभी मेंबर मेरा परिवार है और सबको साथ लेकर वह क्लब मैस की नुहार बदलेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब के अधिकतर मेंबर्स अब लंच और डिनर बाहर किसी रेस्तरां में करना पसंद करते हैं लेकिन मैं मैस सेक्रेटरी बनने के बाद मेरी पहली कोशिश रहेगी कि क्लब के मेंबर को बेहतरीन खाना क्लब में सर्वे किया जाए और वह बाहर किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने की बजाय क्लब में आकर परिवार के साथ यहां खाना खाएं। उन्होंने कहा कि क्लब के फूड की क्वालिटी में सुधार किया तो इसके साथ-साथ इनके रेट भी कंट्रोल किए जाएंगे। बड़ी बात है कि विवेक शर्मा को क्लब के सीनियर मेंबर्स का समर्थन प्राप्त है और वह पहले भी बतौर स्पोर्ट्स सेक्रेट्री क्लब में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।विवेक शर्मा ने कहा कि क्लब जैसा पारिवारिक माहौल मेंबर्स को कहीं बाहर नहीं मिल सकता और वे इस माहौल को बनाने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि पहले की तरह क्लब मेंबर्स अपने परिवार के साथ इंजॉय कर सके। गौर हो कि सतलुज क्लब में 9 मार्च को वोटिंग की जानी है और कल से क्लब में नामांकन भरने का सिलसिला आरंभ हो जाएगा जो की 4 मार्च तक चलेगा।
Satluj-club-members-my-family-the-mess-will-be-rejuvenated-vivek-sharma
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)