October 13, 2026 17:39:35

गमसा एग्जीबिशन में मेक इन इंडिया का जलवा, लुधियाना में बन रहे कंट्रोल पैनल चाइनीस कंपनियों को दे रहे मात

- लुधियाना की एडवांस टेक इंडिया लेकर आई सर्कुलर निटिंग मशीन के लिए बेहतरीन कंट्रोल पैनल

Feb10,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

लुधियाना के बहादुरके रोड पर आयोजित गमसा एग्जीबिशन में विभिन्न कंपनियों की ओर से एक छत के तले लगाए गए विभिन्न स्टॉलों में मेक इन इंडिया के तहत लुधियाना की इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव की झलक भी खूब देखने को मिली। गमसा एग्जीबिशन के इन्हीं स्टॉलस में एक स्टॉल एडवांस टेक इंडिया कंपनी का था, जो बडे़ स्तर पर कंट्रोल पैनल को तैयार करती है। उनके ये कंट्रोल पैनल निटिंग इंडस्ट्री की सर्कुलर मशीन को स्टार्ट करने में यूज होते हैं। कंपनी की ओर से ऐसे एस्का (ACXA) के ब्रांड नाम से लाजबाव कंट्रोल पैनल तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें मशीन के नीचे घुसे हुए इंप्लाज के भी लाइफ लॉस के डर को शून्य कर दिया है। इस बारे में कंपनी के एमडी गुरमेल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चाइनीज कंट्रोल पैनल की एक दिन भी गारंटी मशीन के साथ नहीं आती, लेकिन लुधियाना में बनाए जा रहे इस पैनल की उनकी कंपनी की ओर से दो साल की गारंटी के साथ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भले ही उनकी कंपनी का पैनल चाइनीज कंपनी के पैनल से हजार दो हजार रुपए महंगा है, लेकिन इसके खराब होने में इसकी रिपेयर बड़ी सस्ती व आसानी से हो जाती है। लेकिन वहीं अगर अधिकतर मशीनों के साथ आ रहे चाइनीज पैनल एक बार खराब होने पर 4 से 5 हजार रुपए का खर्च मांगते हैं। गुरमेल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी के पैनल में भी चाइनीज पैनल की तरह कईं खूबियां दी गई हैं और इसको मैनेज करना चाइनीस पैनल से कहीं आसान हैं। इसके अलावा उक्त कंपनी की ओर से काउंटर मीटर भी अपने स्टॉल में रखे गए थे। ये काउंटर मीटर एक सैकेंड से लेकर 999 घंटे तक के 6 रेंज के टाइमर से युक्त हैं। समय की इस अवधि के बीच आप अपनी मशीन को रोक व स्टार्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस पार्ट में किसी भी उत्पाद की प्रोडेक्शन की काउंटिंग करने की भी इसमें क्षमता है। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रॉडक्ट की अधिक जानकारी कस्टमर WWW.ACXA.in के लिंक पर पहुंचकर भी हासिल कर सकता है। 

लंबे अनुभव के बाद लुधियाना में लांच किया अपना प्रोडेक्ट 

कंपनी के एमडी गुरमेल सिंह ने बताया कि लंबे अनुभव के बाद ही वे अपना ये प्रोडेक्ट लुधियाना से लांच कर पाएं हैं। साल 1997 से लेकर उन्होंने पहले मालवा कॉटन मिल्स माछीवाड़ा, ओसवाल निट इंडिया और इसके बाद कृष्णा ग्रुप आफ इंडस्ट्री मुंबई में जॉब की और इन कंपनियों में बतौर पैनल कंट्रोल की आरएंडडी करते हुए रिपेयर से लेकर बेहतरीन सर्विस दी। इसके बाद साल 2017-18 में अपनी कंपनी के पैनल कंट्रोल पार्टस मार्केट में उतारे, जिसको लेकर बेहतरीन रिस्पांस मार्केट से आया। गुरमेल सिंह ने बताया कि वे लुधियाना की इंडस्ट्री को लंबे समय तक चाइनीज प्रोडेक्ट को रिपेयर कर ठीक करने की सर्विस देते आएं और इन्हीं को देख अपना प्रोडेक्ट लांच किया। उन्होंने कहा कि देश की इंडस्ट्री अगर अपने देश के बने प्रोडक्ट को अपनी इंडस्ट्री में यूज करती है तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बताया कि अब कंपनी की डेवलपमेंट को वे खुद देख रहे हैं, जबकि कनाड़ा से लौटा उनका बेटा कंपनी की मार्केटिंग को देख रहा है। 


विभिन्न शहरों को सप्लाई के साथ साथ बंगलादेश में कर रहे एक्सपोर्ट

गुरमेल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी फिलहाल दिल्ली, पानीपत, त्रिपुर, कानपुर, मुंबई सूरत में अपने प्रोडक्ट की सप्लाई कर रही है और कंपनी को बंगलादेश से भी कंट्रोल पैनल का आर्डर मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी अपने कंट्रोल पैनल को आसानी से इस्तेमाल व इसकी खूबियों में ओर बढ़ोतरी को आरएंडडी पर भी काम कर रही हैं और उम्मीद है कि अगले एक दो साल में ओर बेहतर कंपनी प्रोडेक्ट मार्केट में देखने को मिलेंगे। 

Make-In-India-Shines-In-Gammsa-Exhibition-Control-Panels-Being-Made-In-Ludhiana-Are-Beating-Chinese-Companies




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023