October 13, 2026 19:30:03

बजट 2025- सालाना 12 लाख रुपए की इनकम पर कोई टैक्स नहीं, यह भी जाने क्या क्या हुआ महंगा और क्या होगा सस्ता

Feb1,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को बजट भाषण पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें इनकम टैक्स को लेकर कई घोषणाएं की गईं। सबसे बड़ी घोषणा इनकम टैक्स में छूट को लेकर रही। सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वालों को अब कोई भी इनकम टैक्स नहीं देना होगा। खासकर इसका फायदा सैलेरी पर्सन को सबसे अधिक रहेगा। साथ ही इसका लाभ उन्हीं टैक्सपेयर्स को मिलेगा जो इनकम टैक्स की नई व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे।  वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई चीजों पर टैक्स घटाने का ऐलान किया है। इससे उनकी कीमतें कम होंगी। वहीं, कुछ पर टैक्स बढ़ सकता है, जिससे कि वे महंगी हो जाएंगी। आइए जानते हैं आम लोगों के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा...



क्या हुआ सस्ता

कोबाल्ट, लीथियम, आयन बैटरी के कचरे और जिंक पर प्राथमिक आयात शुल्क हटाया गया।

36 जीवन रक्षक दवाओं को आयात शुल्क पर छूट। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सस्ती होंगी।

6 जीवनरक्षक दवाओं पर आयात शुल्क पांच प्रतिशत कम।

ईवी बैटरियां सस्ती होंगी

इलेक्ट्रिक कार

कपड़े का सामान

जूते

बेल्ट

पर्स

लेदर जैकेट

स्मार्टफोन और स्मार्ट एलईडी टीवी

कैरियर-ग्रेड ईथरनेट स्विच।

जहाजों के निर्माण के लिए कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी गई।





क्या हुआ महंगा

फ्लैट पैनल डिस्प्ले

बुना हुआ कपड़ा।


Budget-2025-No-Tax-On-Annual-Income-Of-Rs-12-Lakh-Also-Know-What-Has-Become-Expensive-And-What-Will-Become-Cheap




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023