October 13, 2026 17:41:56

जांच के दायरे में डाइंग इंडस्ट्री के सीईटीपी - सैंपल लेने पहुंची सीपीसीबी की टीम

Dec24,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 जहां एक और लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री बुड्ढे नाले में पॉल्यूशन को लेकर एनजीटी के पास अदालती केस के घेरे में है, तो वही आज सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की टीम सुबह से ताजपुर रोड पर आते दोनों सीईटीपी (ताजपुर रोड और फोकल प्वाइंट डाइंग से संबंधित) से सैंपल लेने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह टीम इसके बाद बहादुर के रोड सीईटीपी के आउटलेट से भी डिस्चार्ज के सैंपल लेगी। बता दे कि यह जांच अचनचेत की जा रही है और इसमें सीपीसीबी के उच्च अधिकारी मौजूद है, जबकि पीपीसीबी से संबंधित जोन के एक्सियन और एसडीओ  मौके पर मौजूद है ।गौर हो कि बुड्ढा नाला में पॉल्यूशन को लेकर लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपना पक्ष रखकर अपनी स्थिति साफ करने में जुटी हुई है। जबकि पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से सभी सीईटीपी का ट्रीटेड और अनट्रीटेड डिस्चार्ज बुड्ढा नाला में ना गिरने की हिदायत जारी की हुई है।  एक दिन पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में हुई सुनवाई के दौरान लुधियाना के इन  सीईटीपी को  20 फरवरी तक चलाने की गाइडलाइन जारी की गई है। सीपीसीबी की सैंपलिंग जांच में इन सीईटीपी की कारगुज़ारी और तय किए गए मानकों के तहत इनके ट्रीटेड वॉटर की क्या स्थिति है, वह भी साफ हो जाएगा।

Cetp-Of-Dyeing-Industry-Under-Investigation-Cpcb-Team-Reached-To-Collect-Samples




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023