October 13, 2026 18:47:44

हैबोवाल प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया से की मुलाकात, Noc मामले में जल्द मिल सकती है बड़ी राहत

Nov15,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना में हैबोवाल प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज राजस्व, पुनर्वास, आवास निर्माण, शहरी विकास और जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के साथ मुलाकात की गई। इस मीटिंग का अहम मुद्दा NOC बिना प्लॉटस की रजिस्ट्री ना होना और घरों पर मीटर ना लग पाना रहा। एसोसिएशन की अगुवाई करते हुए प्रधान मनदीप सिंह मनी ने बताया कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों की सब तहसीलों में बिना एनओसी के रजिस्ट्री और घरों में बिजली के मीटर लगने शुरू हो गए हैं, लेकिन लुधियाना में अभी तक आम पब्लिक को यह राहत नहीं मिल पा रही है। लुधियाना पूर्वी में बिना एनओसी के रजिस्टर लंबे समय से बंद है और लोगों को बेहद मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने प्रॉपर्टी डीलर्स और कॉलोनाइजर्स को आश्वासन देते कहा कि अगले सप्ताह से लुधियाना में भी लोगों कि बिना एनओसी के रजिस्ट्री और घरों के मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर हैबोवाल प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन से कुलविंदर सिंह प्रिंस, इंद्रजीत सिंह बांगा, विशाल जैन, विजय गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

Haibowal-Property-Dealers-Association-Met-Cabinet-Minister-Hardeep-Singh-Mundiya-May-Get-Big-Relief-In-Noc-Case-Soon




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023