August 1, 2026 17:05:00

सतलुज क्लब में रेनोवेशन के बाद नई लुक में बार का शुभारंभ, डिप्टी कमिश्नर ने किया शुभारंभ

Oct29,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

सतलुज क्लब में बीती सोमवार शाम को डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल की ओर से नई लुक में तैयार की गई बार (Malt House) का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर उनके साथ क्लब के महासचिव डा. अजीत सिंह चावला और बार सेक्रेटरी भूपिंदर देव साथ मौजूद थे। पिछले करीब तीन महीनों से ये बार रेनोवेशन के चलते बंद थी और सोमवार को इस बार के शुभारंभ के साथ ही क्लब की रौनकें भी लौटते दिखाई दी। डिप्टी कमिश्नर व क्लब के प्रेसीडेंट जतिंदर जोरवाल ने रिबन काट कर इस बार का शुभारंभ किया।  इस कार्यक्रम दौरान डीसी जतिंदर जोरवाल बार में करीब पौना से एक घंटा रुके और उन्होंने इस दौरान बार में मौजूद सभी मैंबर्स के पास पहुंच उनसे मुलाकात की। वहीं क्लब मैंबर्स ने भी अपने प्रेसीडेंट का बडे़ गर्मजोशी से स्वागत किया। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल का हर एक मैंबर तक पहुंचकर उनसे मिलने के अंदाज ने सभी को गदगद कर दिया। इस दौरान क्लब की एग्जीक्यूटिव जिसमें वाइस प्रेसीडेंट संजय कपूर, फाइनांस सेक्रेटरी ध्रुव अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरमीत सिंह कैंरों, स्पोर्टस सेक्रटरी सुलभा जिंदल, मैस सेक्रेटरी मनिंदर बेदी, एग्जीक्यूटिव डा. अरुण धवन ने मिलकर डीसी जतिंदर जोरवाल को क्लब मैंबर्स के साथ मिलवाया। इस अवसर पर भूपिंदर देव ने कहा कि रेनोवेशन के जरिए पुरानी बार को अब प्रीमियम लुक दी गई और क्लब मैंबर्स की ओर से इस सराहा गया है। देव ने कहा कि क्लब में पिछले कुछ समय में मैंबरों की जरुरत मुताबिक कईं बडे़ बदलाव किए गए हैं। बड़ी बात है कि इस दौरान बार में मौजूद मैंबर्स को फ्री ड्रिंक भी प्राेवाइड़ करवाई गई। इस अवसर पर जीएस कैरों, विनीत रणदेव बौनी,  बौनी, अजय नरुला, रुबी नोटा, नीटू जग्गी, विक्की जिप्सी, अशोक धवन, समीर तांगड़ी, रजनीश सूद सहित अन्य क्लब मैंबर मौजूद थे।   

After-Renovation-Bar-In-New-Look-Launched-In-Sutlej-Club-Deputy-Commissioner-Inaugurated-It




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023