लुधियाना । भगवान श्री राम जन्म भूमि पर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शहीद सुखदेव थापर के वंशज व मैमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर ने विश्व हिन्दू परिषद के आहवान पर नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली से जल व मिट्टी विश्व हिन्दू परिषद सदस्यों को भेंट की । अशोक थापर ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि श्री राम जन्म भूमि पर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए उनके वंशज शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर की मिट्टी व जल प्रयोग होगा । विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री पाली सहज पाल व आशीष बोनी ने अशोक थापर की ओर से दी गई शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर की मिट्टी व जल स्वीकार की व उनका धन्यवाद किया । उन्होने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद ने तय किया है कि श्री राम मंदिर निर्माण में पंजाब सहित देश के तीर्थ स्थलों,शहीदी स्मारको की जल व मिट्टी राम मंदिर निर्माण में लगे। उन्होने कहा कि 6 जून तक सभी तीर्थ स्थलों,शहीदी स्मारको की जल व मिट्टी परिषद कार्यालय जाएगी जो 7 जून को एक साथ एक रथ के रूप में अयोध्या के लिए रवाना होगी । इस अवसर पर लुधियाना विबाग के संघ विभाग कार्यवाहक दलबीर नंदा,राकेश जी,प्रांत संयोजक आशीश बोनी,विभाग संयोजक चेतन मल्हौत्रा,धर्म प्रचार प्रमुख विकास शर्मा,संयोजक सुनील ठाकुर,मनीषराजपूत,मोहित,लक्की,सौरव,तांगडी,गगन शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे ।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)