June 17, 2026 14:41:42

लुधियाना फैक्ट्री गैस कांड: मालिक की बड़ी लापरवाही आई सामने, इललीगल बना रखा था स्टोरेज टैंक, बिना सेफ्टी किट सीवर में उतारे कर्मी, मामला दर्ज

Jun2,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना के आरके रोड स्थित दीप टूल्स फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी का गंभीर मामला बताया जा रहा है। पाना-चाबी बनाने वाली इस फैक्ट्री में कथित तौर पर बिना किसी कानूनी अनुमति के एक अवैध केमिकल स्टोरेज टैंक बनाया गया था। रात करीब दो बजे जब बिना किसी सेफ्टी गियर, मास्क या दस्तानों के मजदूरों को जबरन इस जहरीले गटर की सफाई करवाई गई, तो उसमें से निकली घातक गैस ने पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उनकी मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। इस भयावह हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन का रवैया और भी संदेहास्पद रहा। उन्होंने न तो तड़पते मजदूरों के परिजनों को सूचित किया और न ही पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना के करीब 10 घंटे बाद जब मीडिया के जरिए जिला प्रशासन तक बात पहुंची, तब जाकर राहत कार्य शुरू हो सका। थाना मोती नगर की पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात फैक्ट्री मालिक खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर की प्राथमिक जांच में सुरक्षा उपकरणों का पूरी तरह अभाव पाया गया है। फिलहाल, डीसी हिमांशु जैन के कड़े रुख के बाद मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाह फैक्ट्री मालिकों पर कानूनी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

Ludhiana-factory-gas-tragedy-gross-negligence-on-the-part-of-the-owner-who-had-built-the-storage-tank-illegally-and-workers-who-had-not-even-tested-positive-for-safety-equipment-entered-the-sewer




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023