लुधियाना। लुधियाना में एक पीजी में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की चीखें सुनकर पीजी के बाहर खड़े उसके दोस्त अंदर पहुंचे। उन्हें वह पहली मंजिल की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। बॉयफ्रेंड की कमर के पास चाकू लगा है। थाना साहनेवाल पुलिस ने युवती खुशी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ रही है। 3 महीने पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। थाना साहनेवाल पुलिस को दी शिकायत में गांव हीरां के रहने वाले 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह ने बताया कि 12 जून की रात उसका दोस्त मनप्रीत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में गया था। उस समय वह और उनका साथी सुखवीर सिंह पीजी के बाहर खड़े थे। लवप्रीत के अनुसार कुछ देर बाद उन्हें अंदर से मनप्रीत की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वे पीजी के अंदर पहुंचे तो पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास मनप्रीत सिंह लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। वहीं उसके पास मनप्रीत की गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)