June 15, 2026 18:51:28

गांधी नगर में घर की दूसरी मंजिल पर लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Jun15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में सोमवार तड़के गांधी नगर स्थित डिंगरा परिवार के घर की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इलाके के पार्षद नीरज आहूजा ने बताया कि उन्हें तड़के करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग काफी भयंकर थी और तेजी से फैल रही थी, जिसके कारण स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ी भी मौके पर बुलानी पड़ी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर पंकज ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम लगभग 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। इलाके की गली में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण बड़ी फायर गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में कुछ कठिनाई हुई। इसके बावजूद टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार डिंगरा परिवार अपने घर से ही किराना का व्यापार करता है। घर की जिस दूसरी मंजिल पर आग लगी, वहां किराने का भारी मात्रा में स्टॉक और अन्य सामान रखा हुआ था। आग ने सबसे पहले इसी सामान को अपनी चपेट में लिया, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

Fire-Breaks-Out-On-The-Second-Floor-Of-A-House-In-Gandhi-Nagar-Brought-Under-Control-After-A-Strenuous-Effort




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023