October 22, 2026 08:14:37

पंजाब में बिजली संकट पर सरकार सख्त, मंत्री का दावा- अब नहीं लगेगें कट, पावरकॉम सीएमडी हटाया

Sep14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में बिजली संकट के कारण जहां कारोबारी परेशान है और लुधियाना के व्यापारियों द्वारा सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी। इसी बीच सरकार ने आईएएस अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) का चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) नियुक्त किया है। वह 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह बसंत गर्ग की जगह लेंगे। इससे पहले लुधियाना में बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया कि पंजाब में अब बिजली के लंबे कट नहीं लगेंगे, कल यानी 15 सितंबर से कट लगने बंद हो जाएंगे। प्राइवेट बिजली प्लांट भी सरकार ने ठीक करवाए हैं। इसके लिए करीब 200 सरकारी मुलाजिम लगाए। मंत्री ने कहा कि किसानों को पहले की तुलना में ज्यादा बिजली दी जा रही है। अब 8 घंटे की बजाय किसानों को 10 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में बिजली की डिमांड 3,500 मेगावाट ज्यादा है। इधर, बिजली की डिमांड लगातार 16 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) इस समय अलग-अलग स्रोतों से अधिकतम स्तर पर बिजली पैदा करवा रहा है। कायले की कमी के चलते बिजली की कुल जनरेशन 5,743 मेगावाट तक ही पहुंची है। पिछले दिनों के मुकाबले पंजाब में बिजली की जनरेशन तो बढ़ी है, लेकिन डिमांड कम नहीं हो रही है। डिमांड पूरी करने के लिए पीएसपीसीएल को सीधे केंद्रीय पूल पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे बिजली कट लग रहे हैं। अघोषित बिजली कटों से परेशान लुधियाना के डाइंग उद्यमियों ने आज चंडीगढ़ रोड के वर्धमान चौक पर धरना देने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी तरफ बिजली कटों को लेकर कांग्रेस पटियाला में पीएसपीसीएल मुख्यालय के बाहर धरना देगी।

Government-Gets-Tough-On-Punjabs-Power-Crisis-Minister-Claims-There-Will-Be-No-More-Outages-Powercom-Cmd-Removed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023