August 20, 2026 16:41:17

कोमी इंसाफ मोर्चा का कल पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या रहेगा बंद, क्या खुला: मोहाली के कई स्कूलों में छुट्‌टी का ऐलान

Aug20,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बंदी सिखों की रिहाई, जगजीत सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त (शुक्रवार) को पंजाब बंद रखने का ऐलान किया है। मोर्चे ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के सभी बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों और सड़क व रेल यातायात को बंद करने का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के सभी मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। उधर, कौमी मोर्चा के इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), अकाली दल (वारिस पंजाब दे), दल खालसा, हवारा कमेटी सहित विभिन्न पंथक, किसान-मजदूर और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। SGPC ने अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों और दफ्तरों को 21 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने आम जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है और कहा है कि वो खुद ही अपने संस्थानों को बंद रखें ताकि किसी को भी जबरन बंद न करवाने पड़े। इसके बाद मोहाली में कई प्राइवेट स्कूलों में कल की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।

बंद के दौरान क्या-क्या सेवाएं प्रभावित होंगी…
बस-ऑटो, टैक्सी और ट्रेनों पर असर: कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के प्रमुख हाईवे, स्टेट हाईवे और जिला मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद की जाएगी। बसों, ऑटो और टैक्सी सेवाओं के पहिए थमने की आशंका है। वहीं मोर्चे ने रेलों का चक्का जाम करने का भी ऐलान किया है।
बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान: मुख्य बाजारों, शॉपिंग मॉल्स और थोक मंडियों को बंद रखने की अपील की गई है। व्यापारिक संगठनों और स्थानीय दुकानदारों से समर्थन मांगा गया है।
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान: SGPC द्वारा संचालित सभी स्कूल और कॉलेज 21 अगस्त को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है। अन्य निजी और पंथक संस्थानों में भी बंद का असर देखा जा सकता है।

कौमी इंसाफ मोर्चा की प्रमुख डिमांड…
सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई: लंबे समय से देश की विभिन्न जेलों में बंद उन सिख कैदियों (बंदी सिखों) को तुरंत रिहा किया जाए, जो कानूनन अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं।
जगतार सिंह हवारा को पैरोल: जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को मानवीय और कानूनी आधार पर कम से कम 10 दिन की पैरोल दी जाए।
15 अगस्त की पुलिस कार्रवाई का विरोध: 15 अगस्त को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध और हिरासत में लिए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई।

पंथक व किसान संगठनों का बंद को व्यापक समर्थन मिला है। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन देते हुए कहा कि बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर पूरा पंथ एकजुट है। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Quami-Insaaf-Morcha-Calls-For-A-Punjab-Wide-Shutdown-Tomorrow-Heres-What-Will-Remain-Closed-And-What-Will-Stay-Open-Holidays-Announced-For-Several-Schools-In-Mohali




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us