लुधियाना। मिल्कफेड पंजाब (वेरका) से जुड़े किसानों के लिए दूध की खरीद कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और राज्य भर के डेयरी उत्पादकों के लिए बेहतर आय सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। पहली अप्रैल 2026 से लागू नई दरों से लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि पूरे डेयरी क्षेत्र में कीमतों में व्यापक वृद्धि देखने को मिलेगी। गुरुवार को मिल्कफेड पंजाब (वेरका ब्रांड) से जुड़े किसानों के लिए दूध की खरीद कीमत में वृद्धि का ऐलान किया है। दूध की खरीद कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी होगी। इस निर्णय का उद्देश्य डेयरी किसानों के लिए बेहतर आय सुनिश्चित करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पंजाब में सहकारी डेयरी ढांचे को सुदृढ़ करना है। इस से मिल्कफेड पंजाब परिवार का हिस्सा बने लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को तुरंत बढ़ी हुई कीमतों का लाभ मिलेगा। इस मूल्य वृद्धि से डेयरी किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पंजाब के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि दूध खरीदने वाली अन्य कंपनियों और संस्थाओं को भी अपनी खरीद दरें बढ़ानी पड़ेंगी ताकि वे मिल्कफेड के स्तर के अनुरूप रह सकें।
मिल्कफेड भारती की एक अग्रणी सहकारी संस्थान
उल्लेखनीय है कि मिल्कफेड पंजाब उत्तर भारत का एक अग्रणी सहकारी संस्थान है, जिसकी पैक्ड दूध और दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी है। उद्योग में अग्रणी होने के कारण मिल्कफेड द्वारा दूध की खरीद कीमतों में की गई यह बढ़ोतरी व्यापक प्रभाव डालेगी और इससे पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमद होगी।
Milkfed-Punjab-Hikes-Milk-Procurement-Rates-Farmers-Income-To-Increase
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)