June 24, 2026 13:44:16

वित्त मंत्री चीमा ने Sdrf का डेटा किया जारी:बोले-पंजाब के दर्द से ज्यादा अपनी राजनीति चमका रही बीजेपी; जनता को गुमराह कर रहे

Sep12,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आई बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। जिसके बाद वह प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा स्टेट लीडरशिप से मिले। प्रधानमंत्री ने 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने का ऐलान किया। लेकिन प्रदेश की AAP सरकार का कहना है कि बाढ़ से आई तबाही के लिए ये पैकेज बहुत कम है। लगातार भाजपा की प्रदेश लीडरशिप प्रधानमंत्री द्वारा दिए पैकेज को लेकर वाहवाही बटोरने में जुटी है। इन सब के बीच अब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड) का डेटा जारी करके भाजपा को घेरा है। वित्त मंत्री के मुताबिक अप्रैल 2022 से पंजाब को केंद्र से सिर्फ 1582 करोड़ रुपए मिले, जिसमें से पंजाब सरकार ने आपदा राहत पर 649 करोड़ खर्च किए है।

2022-23 में 208 करोड़ प्राप्त हुए, जिनमें से 61 करोड़ खर्च हुए। इसी तरह 2023-24 में 645 करोड़ प्राप्त हुए, जिसमें से 420 करोड़ खर्च हुए। 2024-25 में 488 करोड़ प्राप्त हुए और 27 करोड़ खर्च हुए और अब 2025-26 में 241 करोड़ प्राप्त हुए जिसमें से 140 करोड़ खर्च हुए है। मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा के नेता जानबूझकर आपदा राहत पर जनता को गुमराह कर रहे है। पंजाब के दुख-दर्द से ज्यादा ये नेता अपनी राजनीति चमकाने में जुटे है। हरपाल चीमा ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वह SDRG में केंद्र सरकार के वार्षिक योगदान को सार्वजनिक करें।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बात से इनकार किया है कि पंजाब के पास स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में 12000 करोड़ रुपए का बकाया पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पैसा स्टेट के पास नहीं है। प्रधानमंत्री के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दौरे के बाद प्रभावित लोगों के लिए पैकेज की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा था कि राज्य के पास 12000 करोड़ रुपए का डिजास्टर मैनेजमेंट फंड पड़ा है। राज्य सरकार उसमें से खर्च कर सकती है। साथ ही उन्होंने 1600 करोड़ रुपए की घोषणा भी की थी, जिसको वित्त मंत्री हरपाल सीमा ने ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि पंजाब के प्रति उनकी नफरत कम नहीं हुई है। इसलिए इतना नुकसान होने के बावजूद प्रधानमंत्री केवल 1600 करोड़ रुपए की घोषणा करके गए हैं।

Finance-Minister-Cheema-Released-The-Data-Of-Sdrf-Said-Bjp-Is-Shining-Its-Politics-More-Than-The-Pain-Of-Punjab-Misleading-The-Public




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023