लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर स्थित लुधियाना यार्ड में चल रहे इस कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 15 फरवरी 2025 तक कुल चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें हिसार-लुधियाना (54603), लुधियाना-चूरू (54604), चूरू-लुधियाना (54605) और लुधियाना-हिसार (54606) रेल सेवाएं शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)