लुधियाना। जगराओं के गांव अगवाड़ डाला में दो पक्षों में कहासुनी के बाद बदमाशों ने ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पूरे मामले की एक वीडियो भी सामने आई है। बताया गया है कि विवाद लोहड़ी के दिन शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में 37 लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने 7 लोगों के नाम भी लिखवाए है, जबकि 30 अज्ञात युवक है। पवित्र सिंह उर्फ राजू ने बताया कि घर के बाहर चाचा के पोते का लोहड़ी का प्रोग्राम चल रहा था। सभी आग सेक रहे थे। उसी दौरान राम गोयल ने उनकी जलाई लोहड़ी पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी और वहां से चला गया। अगले दिन शाम को दोबारा राम गोयल अपने साथ कई अन्य युवक लेकर आया। जिन्होंने ट्राली में पहले से ईंट-पत्थर भरे हुए थे। आरोपियों ने तुरंत उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के लोग जब गली में आए तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने की 37 लोगों पर किया मामला दर्ज SHO इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पवित्र सिंह की शिकायत पर राम गोयल उर्फ राम , अशोक गोयल निवासी मोहल्ला सूदा, जसबीर सिंह निवासी महावीर कॉलोनी, गगनदीप सिंह निवासी अगवाड़ लोपो, मोहित हांडा निवासी नलकैया वाला चौक, प्रदीप कुमार निवासी कोठें शेरजंग, अजय उर्फ केकड़ा निवासी गुरू का भट्टा अड्डा रायकोट, आशू निवासी अगवाड़ लोपो सहित 25 से 30 लोगों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)