August 13, 2026 12:13:18

निगम अफसरों की मिलीभगत- भदौड़ हाउस में चुपके चुपके खोल दी बहुमंजिला बिल्डिंग की सील

बिल्डिंग का स्टैंडर्ड डिजाइन से हटकर बनाया गया नाजायज हिस्सा होगा सील- एटीपी कपिल देव

बिल्डिंग का स्टैंडर्ड डिजाइन से हटकर बनाया गया नाजायज हिस्सा होगा सील- एटीपी कपिल देव

May24,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


यशपाल शर्मा, लुधियाना

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच रोजाना किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में आए रहती है। अब फिर से नगर निगम जोन ए से कुछ मीटर की दूरी पर भदौड़ हाउस में पिछले करीब डेढ़ महीने से सील की गई बहुमंजिला बिल्डिंग को नगर निगम अफसरों ने मिलीभगत और सेटिंग के खेल में चुपके चुपके खोल दिया है। बताया जाता है कि ये कारनामा ए जोन का जुम्मा जुम्मा जिम्मा संभालने वाले एटीपी कपिल देव की ओर से किया गया है। ये दूसरी बार है जब बिल्डिंग बॉयलाज का उंल्लघन करके बन रही इस बिल्डिंग की सील दूसरी बार निगम के अफसरों ने खोली है। लेकिन इस पूरे मामले में एक पेहलू ओर भी बड़ा मजेदार है। आपको बता दें पहले इस बिल्डिंग के निर्माण में पूर्व एटीपी गुरविंदर सिंह लक्की का नाम पूरी चर्चा में आया था और सेटिंग के खेल के चलते ही मात्र ढाई मंजिला तक बन सकने वाली इस बिल्डिंग को बेसमेंंट सहित सात मंजिला तक खड़ा कर दिया गया। जब ये बिल्डिंग सील की गई थी, तब इसकी सांतवी मंजिल की शटरिंग की जा रही थी। नगर निगम इसके बाद मात्र उक्त बिल्डिंग को सील करके बैठा रहा और इसके नाजायज हिस्सों को गिराने की जहमत किसी ने नहीं की।

 करीब डेढ़ महीने पहले ही लखविंदर सिंह लक्की को एटीपी के चार्ज से हटाकर उसे सभी जिम्मेदारियों से साइड कर दिया गया। वहीं जहां दो दिन पहले लखविंदर सिंह लक्की को दोबारा इंस्पेक्टर का चार्ज दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही ये सील की गई बिल्डिंग के भी ताले खोल दिए गए हैं। डेढ़ महीने पहले मौजूदा नगर निगम कमिश्नर नीरु कत्याल गुप्ता के दिशा निर्देशों पर ही इस बिल्डिंग को सील किया गया था। 

आपको बता दे कि यह शॉप कम ऑफिस इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से अलॉट किया गया था, लेकिन नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की सेटिंग के चलते यहां पर ढाई मंजिल की बजाय ग्राउंड बेसमेंट सहित सात मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई। इस बिल्डिंग को इससे पहले पूर्व एटीपी व मौजूदा हेड ड्राफ्टमैन जगदीप सिंह की ओर से सील किया गया था, हालांकि बाद में इस बिल्डिंग को तब एटीपी का चार्ज देख रहे गुरविंदर सिंह लकी ने प्रॉपर्टी मालिक से अंडरटेकिंग लेते हुए इस सील को खुलवा डाला था।


आखिर अब किस अंडरटेकिंग पर खोली गई ये बिल्डिंग

अब इस मामले में सवाल ये खड़ा होता है कि जिन ओब्जेक्शन को लगाकर नगर निगम ने इस बिल्डिंग को सील किया था, क्या उन्हें दूर किया गया, ऐसा अभी तक कुछ नहीं किया गया है। लेकिन बिल्डिंग मालिक की दूसरी बार कौन सी अंडरटेकिंग पर नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर ये इल्लीगल बिल्डिंग खोली गई है, इस पर सवाल खडे़ होने लगे हैं। 

------

क्या बोले एटीपी कपिल देव 

वहीं इस बारे में नगर निगम ए जोन के एटीपी कपिल देव ने कहा कि अभी इस बिल्डिंग की नीचे की सील खोली गई है। कल इस बिल्डिंग का नाजायज हिस्सा जो स्टैंडर्ड डिजाइन से हटकर बनाया गया है, उसे सील कर दिया जाएगा। ये सील निगम कमिश्नर की परमिशन पर खोली गई है।

Corporation-officials-colluded-to-secretly-open-the-seal-on-a-multi-storey-building-in-bhadaur-house




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us