यशपाल शर्मा, लुधियाना
नगर निगम डी जोन की बिल्डिंग ब्रांच ने सोमवार को एटीपी हरविंदर सिंह हनी की अगुवाई में इलीगल बिल्डिंग निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इस टीम ने घुमार मंडी स्थित सलूजा मॉम एंड मी शोरूम के पीछे नाजायज ढंग से रिहायशी एरिया में बन रही कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण की तोड़फोड़ की। आपको बता दें कि सलूजा मॉम मी शोरूम के पीछे लगती सरकारी गली के हिस्से को कब्जा कर या अवैध निर्माण पिछले कुछ समय से किया जा रहा था। नगर निगम बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह मांगट व उनकी टीम ने उक्त बिल्डिंग मलिक की ओर से गली पर कब्जा कर किए जा रहे निर्माण को तोड़ डाला गया। बताया जाता है कि इस इलीगल बिल्डिंग का निर्माण कर सलूजा मॉम एंड मी शोरूम के साथ इसे क्लब करने की प्लानिंग है ।
इसके अलावा उक्त टीम ने राजपुरा रोड से सिविल लाइंस शमशान घाट को जाती सड़क के कॉर्नर में चल रहे अवैध निर्माण पर भी जेसीबी चलाई। आपको बता दे कि यह अवैध निर्माण कुछ डॉक्टरों की ओर से बिना लेआउट प्लान मंजूर करवाए किया जा रहा है। इस निर्माण के लिए नाजायज बेसमेंट में पहला लेटर भी डाल दिया गया है।
इसके अलावा उक्त टीम ने चंदननगर में मल्ली फार्म हाउस के नजदीक बन रही चार इलीगल दुकानों के निर्माण को भी गिरा डाला। निगम की इस कार्रवाई को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट कीमती रावल की ओर से अपना विरोध भी जाहिर किया गया है