August 13, 2026 12:40:34

धागा कारोबारी पर वीरवार को ईडी की रेड खत्म, कई अहम सुराग लगे हाथ, कई और भी रडार पर

May14,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पूर्व मंत्री और विधायक संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ही ईडी की ओर से मोबाइल खरीद फरोख्त में बोगस बिलिंग के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। उनका अभी सात दिन का रिमांड चल रहा है। वहीं इस बीच ईडी की टीम द्वारा बुधवार को मंत्री संजीव अरोड़ा व उनके पार्टनर्स के करीबी माने जाते धागा कारोबारी हीरा सचदेवा पर रेड की गई थी। इस दौरान टीम ने उनके ग्रीन सिटी स्थित घर और आरके रोड पर स्थित धागा फैक्ट्री में रेड की। यह रेड वीरवार सुबह तक जारी रही। जिसके बाद टीमें वहां से रवाना हो गई। चर्चा है कि टीमों को रेड के दौरान कई अहम सबुत हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। इन सबुतों के आधार पर जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी को इस जांच के दौरान शहर के कई और लोगों का भी पता चला है, जो हीरा सचदेवा के साथ कारोबार करते थे। जिसके चलते शहर के कई और कारोबारी भी रडार पर है। जिन पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है। हालांकि इस रेड ने शहर के कारोबार जगत में हलचल पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार हीरा सचदेवा द्वारा कुछ बैटिंग एप का पैसा इकट्ठा कर उसे मैनेज किया करते थे। पिछले दिनों ईडी द्वारा जालंधर के चंद्रशेखर अग्रवाल पर रेड की थी। जिसके बाद हीरा सचदेवा लिकं मिला था।

Ed-raid-on-yarn-trader-concludes-on-thursday-several-crucial-clues-recovered-several-others-also-on-radar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us