लुधियाना। लुधियाना की राजनीति में पिछले दो दिनों से एक मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। चर्चा है कि लुधियाना की मेयर के पति पर एक महिला टीचर ने शोषण के आरोप लगाए हैं। लेकिन अब यह मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि पीड़ित महिला की ओर से इस मामले में पंजाब के सीएम और डीजीपी को शिकायत कर दी गई है। चर्चा है कि यह किस्सा एक तरफा प्रेस प्रसंग का है। पीड़ित महिला अनुसार मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद द्वारा उस पर राजनीतिक दबाव डालते हुए रिलेशन बनाने का प्रैशर बनाया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस महिला पर दबाव डाला जा रहा है, वह एक स्कूल टीचर है। यहीं नहीं, जब महिला ने संबंध बनाने से इंकार किया तो नेता ने उस पर नगर निगम की कार्रवाई कराने की भी धमकी दे डाली। पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल में सीनियर पद पर तैनात है। जिसके चलते उसकी अच्छी रेपुटेशन बनी हुई है। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बारे में उक्त नेता को जानकारी मिली। जिसके बाद नेता ने संवेदना जताने के बहाने धीरे धीरे उसके करीब आना शुरु किया गया। जिसके बाद उसे आपत्तिजनक शब्दावली बोलते हुए सेक्सुअली टॉर्चर किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उक्त नेता द्वारा उसे व्हाट्सएप पर पहले नॉर्मल मैसेज भेजने शुरु किए। फिर धीरे धीरे उसे अश्लील मैसेज भेजने शुरु कर दिए गए। यहां तक कि उसने उनके शरीर को लेकर भी गलत शब्दावली प्रयोग की। लेकिन वह लगातार विरोध करती रही, मगर फिर भी नेता द्वारा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे मैसेज भेजने शुरु कर दिए गए। जबकि उनकी पुरानी तस्वीरों को लेकर भी गलत कमेंट किए। जिसके सभी सबूत उनके पास है। जिसे जल्द वे सामने लाएंगी। पीड़ित महिला ने पहले इसका खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया, लेकिन अब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पंजाब के सीएम भगवंत मान और डीजीपी पंजाब से भी कर दी है।
मेयर का पति पहले चलाता था ऑटो, नेता बनते ही बदले रंग
पीड़िता के अनुसार रवि आनंद पहले प्राइवेट स्कूल में ऑटो चलाता था। स्कूल टीचर होने के चलते रवि आनंद बच्चों को छोड़ने क्लास में आता था और इसके चलते वे संपर्क में आया। महिला के मुताबिक उसका पति बीमारी के चलते नाजुक हालत में था, और इसका फायदा उठाते उसने उसके नजदीक आने की कोशिश से शुरू कर दी और पति की मौत के बाद एकदम उसके रंग बदल गए। जिसके बाद उसने महिला के साथ गलत मैसेज भेजकर सेक्स करने का दबाव डाला। जब उसे समझ आया तो उसने विरोध करना शुरु कर दिया। जिसके बाद उसने रवि आनंद की पत्नी मौजूदा मेयर इंद्रजीत कौर को इसकी जानकारी दी। लेकिन उसने अपने पार्टनर को समझाने की जगह उल्ट उस पर ही दबाव डालना शुरु कर दिया। फिर नेता ने पहले पैसों की ऑफर की, लेकिन न मानने पर उसने चुप कराने को नगर निगम द्वारा कार्रवाई कराने की धमकी दी। वही इस बारे में एक समाचार पत्र के रिपोर्टर को दी गई जानकारी मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है लेकिन कुछ-कुछ इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने लेडी टीचर को पुलिस में शिकायत करने की सलाह देते कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलनी चाहिए।