August 13, 2026 13:18:38

ब्रेकिंग न्यूज – मंत्री संजीव अरोड़ा व उनके पार्टनर्स के करीबी कारोबारी पर ईडी की रेड, नीरज सतीजा के मॉडल टाउन रिहायश पर छापा, जांच जारी

Apr18,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर से ईडी की टीमें निकलने के बाद अब उनके नजदीकियों शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इससे पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की छापामारी का मामला गंभीर होता दिखाई दे रहा है । भले ही संजीव अरोड़ा इन्वेस्ट पंजाब के तहत सरकारी दौरे पर यूरोप में है, तो वही उनके और पार्टनर्स के नजदीकियों की लुधियाना और जालंधर में कोठियां और व्यापारिक स्थल खंगाले जा रहे हैं। ये छापामारी काले धन और इसकी इन्वेस्टमेंट के सुराग ढूंढने को की जा रही है। ईडी ने लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा के घर के बाद ED ने उनके और उनके पार्टनर के करीबी कारोबारी नीरज सतीजा पर भी रेड की है। उनका घर मॉडल टाउन में है, जहां पर आज ईडी के अधिकारी गए। बताया जाता है कि ये छापामारी लुधियाना में दो-तीन प्वाइंट के अलावा जालंधर में भी उनके नजदीकियों के घरों में जारी है। आपको बता दे कि नीरज सतीजा की हॉलमार्क नाम से फार्मा इंडस्ट्री है और वह बड़े हॉस्पिटलों के होलसेल सप्लायर भी बताए जाते हैं। जिसमें मॉडल टाउन का एक नामी हॉस्पिटल भी 90 फीसदी दवाइयां नीरज सतीजा की कंपनी की इस्तेमाल में लाता है । बताया जाता है कि नीरज सतीजा की ओर से उत्तराखंड में भी इंडस्ट्री लगाने को बड़ी जमीन का सौदा किया जाना भी चर्चा में रहा है। इसके अलावा ईडी की ओर से साउथ सिटी में भी एक दो पॉइंट पर यह छापामारी जारी बताई जा रही है। इससे पहले करीब 29 घंटे तक ED ने मंत्री के घर और व्यापारिक संस्थानों पर जांच की। टीम ने संजीव अरोड़ा और उनके दो पार्टनरों व बेटे की फर्मों पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेड़ की थी, आज शनिवार सुबह करीब 11.50 बजे टीम उनके घर से निकली। मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो वो बिना बताए ही कार में सवार होकर निकल गए। इस दौरान अधिकारी अपने हाथ में दो बैग लिए दिखे। संजीव अरोड़ा के घर के एक कर्मचारी ने कहा कि कल से रेड चल रही थी। 15 लोग आए थे। टीम ने पूरे घर में सर्च की। कल सुबह 6:30 बजे आए और आज 11.50 बजे चले गए हैं। उनसे भी अफसरों ने बयान लिए हैं। अधिकारियों ने जो बैग अपने हाथ में लिए थे, वह उनके ही थी। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर की गई। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बैटिंग) संचालकों को संरक्षण देकर मुनाफे में हिस्सा लेने का शक है। पीएसआईईसी में नई पॉलिसी और कहीं बदलाव भी ईडी की नजर में जहां एक और ईडी की ओर से सट्टेबाजी, बैटिंग और काले धन की इन्वेस्टमेंट को लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा व उनके नजदीकियों को घेरने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी ओर संजीव अरोड़ा को पंजाब में कैबिनेट मंत्री की कमान मिलने के बाद उनको दिए गए सरकारी विभागों से भी ईडी दस्तावेज जुटाने में लगी हुई है। आपको बता दे की कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ओर से Psiec डिपार्टमेंट में कई नई पॉलिसी लाकर बड़े बिजनेस घरानों को फायदा पहुंचाने जैसी बातें भी इस जांच के घेरे में बताई जा रही है। ईडी की कार्रवाई को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा पहले राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर रेड और इसके बाद एक पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा जो कि आम आदमी पार्टी से हैं के ठिकानों पर ईडी की छापामारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। असल में पंजाब में अगले 9 महीना के अंतराल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले यह कार्रवाई कहीं ना कहीं राजनीति से प्रेरित भी दिखाई दे रही है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा एवं उनके पार्टनर्स पर ईडी की करवाई केंद्र की भाजपा सरकार पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Breaking-news-ed-raids-businessman-close-to-minister-sanjeev-arora-raids-neeraj-satijas-model-town-residence-investigation-underway




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us