August 13, 2026 12:20:37

लुधियाना में अकाली दल के पार्षद ने चिट्टे के साथ पकड़ी महिला, पुलिस को सौंपी

Apr18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में अकाली दल के पार्षद ने संजय गांधी कॉलोनी में लोगों के साथ मिलकर एक महिला को चिट्‌टे के साथ पकड़ा है। अकाली पार्षद चतरवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर महिला से पकड़ा गया नशा दिखाया। पब्लिक का आरोप है कि ये महिलाएं अक्सर इस एरिया में नशा बेचती हैं। यह घटना शुक्रवार देर रात थाना डिवीजन नंबर 7 क्षेत्र में हुई। पार्षद चतरवीर सिंह ने दावा किया कि उन्होंने और स्थानीय निवासियों ने मिलकर महिला को नशे के साथ पकड़ा। महिला से एक प्लास्टिक की डब्बी में 5-7 नशे के पैकेट मिले। पब्लिक ने महिला को पकड़ने और उससे नशे के पैकेट मिलने का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने महिला को पकड़ा और पुलिस को मौके पर बुलाया। महिला ने बताया कि वो नशा नहीं बेचती है। वो नशा करती है। उसने कहा कि वो पहले टीके लगाती थी, जिसकी वजह से उसे एड्स हो गया है। अब वो इस तरह का नशा लेती है। अकाली पार्षद चतरवीर सिंह ने कहा कि संजय गांधी कॉलोनी, ताजपुर रोड व आसपास के एरिया में नशे का कारोबार सरेआम चल रहा है। नशा तस्कर महिलाओं व बच्चों का सहारा ले रहे हैं और सरेआम नशा बचे रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम के बावजूद इस तरह नशा बिक रहा है और अफसर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप का कहना है कि महिला नशा करने की आदी है, वह नशा तस्कर नहीं है। एसएचओ अनुसार महिला को पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।

Ludhiana-councillors-husband-catches-woman-with-drugs-hands-her-over-to-police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us