August 13, 2026 13:11:42

ब्रेकिंग न्यूज - डीएम रंधावा सुसाइड केस में जल्द हो सकती है Cbi की एंट्री, जांच के लिए शाह को लेटर, पंजाब के 4 सांसदों ने भेजा; मोबाइल लेने आए Dcp को लौटाया

Mar23,2026 | Enews Team | New Delhi

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (45) का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। आज DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से DM का मोबाइल फोन लेने गए। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो। अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। सोमवार को कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह CBI को जांच दे देंगे। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द इस केस में सीबीआई की एंट्री हो सकती है।

शाह ने लोकसभा में कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि यह पंजाब राज्य का मामला है। पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा। इसके बाद कांग्रेस के 7 में से 4 सांसदों ने अमित शाह को लेटर भेज दिया। लेटर पर जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी के साइन हैं। लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह और फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया के साइन नहीं हैं। पंजाब की बात करें तो 13 में से कांग्रेस के 7 सांसदों के अलावा 3 AAP, 2 निर्दलीय और एक अकाली दल का सांसद है। कांग्रेस और अकाली दल रंधावा परिवार के समर्थन में है। सांसद अमृतपाल असम जेल में हैं, जबकि सरबजीत सिंह का इस मामले में अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पहली बार रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा।

Breaking-news-cbi-may-soon-enter-dm-randhawa-suicide-case-four-punjab-mps-sent-a-letter-to-shah-requesting-investigation-dcp-who-came-to-retrieve-his-mobile-phone-was-returned




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us