August 13, 2026 12:24:59

लुधियाना के नामी गारमेंट कारोबारी के तीन ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे, 50 हजार का लहंगा 3-4 लाख में बेचने के आरोप, बड़ा हेरफेर होने की आशंका

Mar21,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के एक नामी गारमेंट कारोबारी के तीन ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की और से सर्वे शुरु किया गया है। इस दौरान उनकी और से फर्म का पुराना रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं उनकी पुरानी व नई बैंक ट्रांजेक्शन व टैक्स भरने के दस्तावेज भी चैक किए जा रहे हैं। बता दें कि यह सर्व सलूजा ग्रुप के सलूजा मॉम एंड मी व सलूजा एंड स्टाइल के तीन ठिकानों पर चल रहा है। वहीं आरोप है कि सलूजा स्टोर के मालिक की और से 50 हजार रुपए का लहंगा 3 से 4 लाख रुपए में बेचा जाता है। जिसकी आड में ग्राहकों के साथ बड़े लेवल पर हेरफेर तो किया ही जा रहा है, वहीं इसी की आड में टैक्स में भी घोटाला होने की आशंका है। यह सभी जानकारियां विभाग के पास पहुंच चुकी है। जिसके चलते विभाग की टीमों का सर्वे लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार यह सर्वे सलूजा फर्म के घुमारमंडी, जवाहर नगर कैंप और बीआरएस नगर के शोरुम में चल रहा है। जो कि चीफ कमिश्नर जीएस फानी के निर्देशों पर किया जा रहा है। जिसमें करीब 50 अधिकारी शामिल है।

हाल ही में खरीदी करोड़ों रुपए की बहुमंजिलां इमारत

वहीं बता दें कि सलूजा गारमेंट्स की और से घुमारमंडी में पिछले कुछ समय के दौरान एक करोड़ों रुपए की बहुमंजिलां इमारत खरीदी है। जिसके चलते विभाग द्वारा इस इमारत की पेमेंट अदायगी की भी जांच की जा रही है। चर्चा है कि जांच के दौरान विभाग को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें बड़ा टैक्स हेरफेर होने की आशंका है। जिसके चलते विभाग की यह कार्रवाई आने वाले अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि इस रेड के बाद सलूजा शोरुम के साथ अटैच बाकी फर्मों में भी हलचल पैदा हो चुकी है। चर्चा है कि वह फर्म मालिक अपने दस्तावेज पूरे करने में जुटे हुए हैं। वहीं टीम की और से सर्वे के दौरान फर्म के सभी डिजिटल डिवाइज कब्जे में ले लिए हैं। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

खुद को मीडिया हैड बताने वाला व्यक्ति विभाग को कर रहा गुमराह

वही इस पूरे मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ कि एक व्यक्ति जो खुद को मीडिया हैड बताता है, उसकी और से लगातार इनकम टैक्स विभाग के आला अफसरों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा खुद को कई अखबारों का प्रतिनिधि बताते हुए अधिकारियों पर रोहब झाड़ा जाता है। वहीं इसी की आड में वह इनकम टैक्स विभाग में कई फैसले भी करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। जिसकी आड में वह मोटी कमाई करने में लगा हुआ है। इसका खुलासा जालंधर से प्रकाशित होने वाले एक हिंदी दैनिक समाचार के वरिष्ठ पत्रकार ने किया है।

Income-tax-survey-at-three-locations-of-a-prominent-ludhiana-garment-trader-allegations-of-selling-a-lehenga-worth-rs-50000-for-rs-3-4-lakh-suspicion-of-major-fraud




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us