August 13, 2026 12:43:51

मन्ना सिंह नगर में 600 गज में बन रही इल्लीगल कंस्ट्रक्शन रुकवाई व अवैध कालोनी का काम भी करवाया बंद

Mar11,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

नगर निगम ए जोन की बिल्डिंग ब्रांच ने बुधवार को ब्लॉक 2 में आते मन्ना सिंह नगर में करीब 600 गज की साइट पर चल रही कंस्ट्रक्शन काम बंद करवा उसे सील कर दिया। बताया जाता है कि ये कंस्ट्रक्शन पूरी तरह इल्लीगल ढंग से चल रही थी और इसका कोई नक्शा व साइट प्लान मौके पर बिल्डिंग मालिक नहीं दिखा पाया। जानकारी मुताबिक इस काम को पहले भी पुराने इंस्पेक्टर की ओर से रुकवाया गया था, लेकिन उसने नहीं रोका। आज ब्लॉक 2 को चार्ज लेने के बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ ने इस साइट का मौका देखने के बाद काम बंद करवा दिया। मक्कड़ ने कहा कि बिल्डिंग मालिक के पास कोई अप्रूव्ड प्लान नहीं था और उसकी ओर से एक चालान पेश किया गया, जिसकी कोई अदायगी निगम को नहीं की गई थी। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक 25 स्थित पीरू बंदा मोहल्ला में भी इंस्पेक्टर मक्कड़ की ओर से 2200 गज में बन रही इल्लीगल कालोनी का काम बंद करवा दिया गया। मक्कड़ ने बताया कि इस गैर कानूनी कालोनी में एक अवैध मकान भी बनाया जा रहा था, उसका काम भी बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कालोनी मालिक को सरकारी फीस भरने को कहा गया है और ऐसा न करने की सूरत में अवैध कालोनी पर बनती कार्रवाई की जाएगी। निगम ए जोन की एक्शन में एमटीपी विजय कुमार की घुडकी काम करते दिखी। असल में आज एमटीपी विजय कुमार ने ए जोन में पहुंच चारों जोन के एटीपी व बिल्डिंग इंस्पेक्टरों को रिकवरी लाने पर जोर देते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा था। जिसके तहत ही एटीपी कपिल देव की अगुवाई में बिल्डिंग इंस्पेक्टर मक्कड़ की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आपको बता दें पहले इसी जोन में एटीपी की कमान गुरविंदर पाल सिंह लक्की देख रहे थे। 


Mc-halted-ongoing-construction-work-on-a-600-square-yard-site-in-zone-a-and-also-put-a-stop-to-the-development-of-an-illegal-colony




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us