August 13, 2026 12:15:10

लुधियाना के नामी स्कूल मालिक को गैंगस्टर की कॉल, फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी

Feb15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के हैबोवाल के गांव लादियां खुर्द में एक नामी स्कूल के मालिक को गैंगस्टर डोनी बल के नाम से धमकी भरी कॉल की गई है। जिसमें उसने फिरौती की मांग की है। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिस संबंधी में स्कूल मालिक ने पुलिस को शिकायत दी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने हैबोवाल के नवजोत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में नवजोत सिंह ने कहा कि उनका हैबोवाल में अमृत इंडो कैनेडियन नाम से स्कूल है। उसके पिता हरमिंदर सिंह को एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताया। उसने फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर कहा कि हमें पता है कि तुम और तुम्हारा परिवार कहां आते जाते हैं, जिसके चलते तेरे बेटे को मार दिया जाएगा।

A-gangster-calls-a-prominent-ludhiana-school-owner-threatening-to-kill-him-if-he-doesnt-pay-a-ransom




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us