August 13, 2026 13:19:59

निगम हाउस में हंगामे के बीच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का एजेंडा पास, हथकड़ी लगा पहुंचा कांग्रेसी पार्षद, बिना चर्चा के सभी एजेंडे पास

Feb9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना निगम हाउस की गुरुनानक देव भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के तीखे हंगामें के बावजूद मेयर इंद्रजीत कौर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का एजेंडा पास कर दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पार्षद गौरव भट्‌टी पर एफआईआर दर्ज होने के चलते वे हथकड़ी लगाकर हाउस में पहुंचे और पर्चा दर्ज करने पर मिठाई लेकर सभी का मुंह मीठा कराया। जिसके बाद जमकर हाउस में कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। आपको बता दे कि वहीं काफी देर तक हंगामा चलने के बाद किसी तरह मीटिंग शुरू हुई तो पीपीपी और सॉलिड वेस्ट मैनेज मेंट को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने इसके विरोध में शुरू कर दिया। इसमें विपक्ष में इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही इससे रोजगार खत्म करने की बात कही है। विपक्ष का ऐलान सफाई सेवकों के साथ खड़े हैं। भाजपा पार्षद रुचि गुलाटी टॉफियां लेकर आई। काफी देर हंगामे के बाद मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि 925 रुपये प्रति टन था तो 3300 रुपये प्रति टन की जा रही है। विपक्ष का आरोप माइक बंद कर दिया। 

ऐजें‍डे में आठ प्रस्ताव पर होनी है चर्चा

मेयर इंद्रजीत कौर ने हाउस की बैठक का जो एजेंडा जारी किया है। इसमें आठ प्रस्तावों को शामिल किया गया। एजेंडे में पहले दो प्रस्ताव पिछली हाउस की मीटिंग और पांच व छह फरवरी को हुई एफएंडसीसी की बैठकों में पास किए गए प्रस्तावों को रखा गया है। इसके अलावा छह नए प्रस्तावों को शामिल किया गया है। जनरल हाउस बैठक में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा होने की संभावना है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लागू किए जाने वाले इस प्रस्ताव का सफाई कर्मचारी संगठनों और विपक्षी दलों ने खुलकर विरोध किया है।

A-massive-uproar-erupted-at-the-municipal-house-meeting-with-a-handcuffed-congress-councilor-arriving-the-meeting-ending-without-discussion-and-the-microphone-being-turned-off-for-opposing-the-waste-management-project




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us