August 13, 2026 12:19:08

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद लुधियाना द्वारा रजत जयंती पर करवाया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तरैणी कौतिक

Feb9,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजि.) लुधियाना द्वारा रजत जयंती के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तरैणी कौतिक 2026 कुमाऊं भवन 44 फुटा रोड, बचन सिंह मार्ग, बल्लोके हैबोवाल कला में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नंदकिशोर उप्रेती वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया, जबकि ज्योति प्रज्वलन सुबह 10:30 बजे श्रीमती शशि मठपाल की ओर से की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे केवल चंद्र भट्ट के करकमलों से किया गया । उत्तराखंड के लोक गायक महादेव कला मंच के कलाकारों ने बल्लोके के खुले मैदान में सैकड़ो कुमाऊनी परिवारों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। कुमाऊनी लोक गायक माया उपाध्याय और राकेश खनवाल ने पहाड़ी गीतों पर पूरा समय बांधा और कुर्सियों पर बैठे लोग भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान युवक और युवतियां पहाड़ी झोड़ा बना नाचते दिखाई दिए। समारोह की अध्यक्षता मोहन गिरी की ओर से बखूबी निभाई गई। खेलकूद में अग्रणी बच्चों एवं मेधावी छात्रों को परिषद की ओर से सम्मान चिन्ह अंबादत्त बिनावाल और हरीश सिंह भंडारी की ओर से दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक समिति सदस्य नैंसी गौरव रूपराय पहुंची और उनके साथ हल्का गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल खास तौर पहुँचे। इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल की ओर से संस्था को ₹2 लाख की ग्रांट देने का ऐलान किया तो साथ ही संस्था के पदाधिकारी को इसी तरह से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमकरवाने के लिए प्रेरित भी किया। संस्था के सभी सदस्यों की ओर से विधायक जीवन सिंह संगोवाल, गौरव रूप राय विक्की और मौजूदा ब्लॉक समिति सदस्य नैंसी गौरव रुपराय का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इसमें संस्था के वरिष्ठ सलाहकार शिव दत्त जोशी का विशेष योगदान रहा। जबकि इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रण भेजा गया था, हालांकि वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लेकिन उनकी ओर से संस्था के सदस्यों को अपना मैसेज सांझा कर हाजिरी जरूर लगाई गई। कौतिक का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के लोक गायक महादेव कला मंच के कलाकार रहे। कलाकारों में श्रीमती माया उपाध्याय, राकेश खनवाल, शशि पाठक, नीरज बवाड़ी, दीप चंद्रा, मीनाक्षी चंद्रा और चंदन फुलारा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में हल्का नॉर्थ के विधायक मदनलाल बग्गा, भाजपा के सीनियर नेता विक्रम सिंह सिद्धू, पार्षद दविंदर सिंह घुम्मन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा लकी, पार्षद सुनील मोदगिल, पार्षद रोहित सिक्का सहित कई अन्य ने शिरकत की। कार्यक्रम दौरान उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद के प्रधान गिरधर सिंह बिष्ट और चेयरमैन कैलाश शर्मा, उप चेयरमैन राजेश जोशी, महासचिव नारायण दत्त उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश सिंह अधिकारी ने समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन और सेवानिवृत हुए सदस्य को सम्मान चिन्ह संस्था के पूर्व अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट की ओर से दिए गए। कार्यक्रम के अंत में इस उत्तरायणी कौतिक की टिकट खरीदने वाले कुमाऊनी परिवारों के लिए लक्की ड्रॉ भी निकला गया। लकी ड्रा के विजेताओं को यह इनाम धर्मानंद भट्ट की ओर से दिए गए।

Uttaranchal-kumaon-vikas-parishad-ludhiana-organised-a-colourful-cultural-programme-uttarayan-kautik-on-the-occasion-of-its-silver-jubilee




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us