August 13, 2026 11:34:39

बिल्डिंग इंस्पेक्टर की छत्रछाया में निगम जोन बी में अवैध निर्माण जोरों पर, इंस्पेक्टरों ने भी बढ़ाई रिश्वत

Feb4,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

लुधियाना के नगर निगम बी जोन में इलीगल बिल्डिंगे बनवाने का दौर लगातार जारी है। बड़ी बात है कि यह इल्लीगल बिल्डिंगें नगर निगम बी जोन ऑफिस से कुछ मीटर की दूरी पर ही ब्लॉक 23 में बनाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद इन पर कार्रवाई की बजाय आशीर्वाद दिया जा रहा है। इन बिल्डिंगों के निर्माण के पीछे भी वही बिल्डिंग इंस्पेक्टर है, जिसने पहले शिंगार सिनेमा से कबाड़ी मार्केट को जाती मेन रोड पर 500 गज से बड़े हॉल को 100 परसेंट कवरेज के साथ बनवाया और नगर निगम और सरकारी खजाने में ₹1 भी जमा नहीं होने दिया। 


बात करें मौजूदा निर्माण की तो यह सभी निर्माण ब्लॉक 23 में किए जा रहे हैं और ये निगम जोन बी के 100 मीटर के घेरे में ही आते है। शिंगार सिनेमा के ठीक सामने 300 गज में एक बड़ी बिल्डिंग का निर्माण जारी है। यह बिल्डिंग भी 100 फ़ीसदी कवरेज के साथ बनाई जा रही है। जिसका पहले लेटर पड़ने के बाद दूसरी मंजिल का निर्माण शुरू हो चुका है। वही जोन बी से शिंगार सिनेमा को निकलती तंग गली में चल रहे रत्न हॉस्पिटल की ओर से साथ की प्रॉपर्टी खरीद कर इस पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। इस हॉस्पिटल को एक्सपेंड करने के लिए साथ की नई बिल्डिंग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौजूदा निर्माण में भी अशोक किराना स्टोर के नजदीक ही एक बिल्डिंग की दो मंजिल के नए लेंटर डलवाए गए हैं। इस इलीगल निर्माण पर किसी की नजर न जाए और इसे पुराना निर्माण बताया जा सके, इसके लिए इन पर सफेद रंग की पोची भी फेर दी गई है। 

अशोक किराना स्टोर की के निर्माण से चर्चा में आया बिल्डिंग इंस्पेक्टर 

आपको बता दे कि यह पूरा इलीगल बिल्डिंग का निर्माण बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिलीप सोनी की निगरानी में करवाया जा रहा है । दिलीप सोनी सबसे पहले शिंगार सिनेमा रोड पर ही पड़ते अशोक करियाना स्टोर की इलीगल बिल्डिंग निर्माण को लेकर चर्चा में आए और इसको लेकर एक शिकायत भी लगातार पेंडिंग चली आ रही है। जिसकी जांच पूर्व एमटीपी रणजीत सिंह की ओर से शुरू की गई थी, हालांकि अशोक किराना स्टोर में उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर पुराने बिल्डिंग इंस्पेक्टर्स के कार्यकाल का निर्माण बता अपना पल्ला झाड़ता रहा। लेकिन अब नए इलीगल बिल्डिंग निर्माण में इस बिल्डिंग इंस्पेक्टर की सीधे-सीधे मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह सभी बिल्डिंगें नगर निगम बी जोन के रास्ते में पड़ती हैं और यहां से ही होकर नगर निगम के जोनल कमिश्नर नीरज जैन भी होकर निकलते हैं लेकिन इसके बावजूद यह इलीगल बिल्डिंग निर्माण धड़ल्ले से जारी है।

 बिल्डिंग निर्माण और कंपाउंडिंग के रेट बढ़े, इंस्पेक्टर कर रहे मोटी जेबें गर्म 

आपको बता दें कि लोकल बॉडी गवर्नमेंट की ओर से नई बिल्डिंग निर्माण और कंपाउंडिंग के नए रेट जारी कर दिए गए हैं और यही कारण है कि प्रॉपर्टी मालिक भी लुधियाना का ट्रेंड देखते हुए बढ़े हुए रेट से सरकारी सरकारी खजाने में पैसा जमा करवाने की बजाय बिल्डिंग इंस्पेक्टर से सेटिंग करना अधिक समझते हैं और बिल्डिंग इंस्पेक्टर भी नए रेटों के लिहाज से मोटी सरकारी फीस बताकर अपनी रिश्वत का रेट खूब बढ़ा रहे हैं । अगर कोई शिकायत आ जाए तो यही बिल्डिंग इंस्पेक्टर पहले इसे मैनेज करने की कोशिश करते हैं और ऐसा न होने की सूरत में खुद के बचाव को बिल्डिंग पर एक चालान डलवा निर्माण को हरी झंडी दे देते हैं।

Illegal-construction-is-rampant-in-corporation-zone-b-under-the-patronage-of-building-inspectors-who-have-also-increased-bribes




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us