August 13, 2026 13:03:56

संजीव अरोड़ा बने पंजाब के सबसे पावरफुल मिनिस्टर, अब लोकल बॉडी मंत्री का मिला अतिरक्त कार्यभार

Jan8,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना भले ही लुधियाना के कारोबारी संजीव अरोड़ा ने बॉय इलेक्शन के जरिए विधायक चुनाव जीत कर पंजाब की एक्टिव राजनीति में कदम रखे और इस जीत के बाद उनके पास पंजाब के लिए काम करने के लिए मात्र सवा दो साल का ही समय शेष था। लेकिन मात्र दो साल के इस कार्यकाल में वे पंजाब के सबसे पॉवरफुल मिनिस्टर उभर कर सामने आए हैं। अरोड़ा ने लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस से पूर्व मंत्री रहे भारत भूषण आशू आशू को चुनावी पटखनी दे कर अपनी शोहरत के दरवाजे खोल दिए। अरोड़ा खुद कारोबारी परिवार से थे, इसलिए विधायक बनते ही आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें सबसे पहले उद्योग मंत्री का चार्ज दिया। लेकिन अरोड़ा का मौजूदा सरकार का ये सफर यही नहीं रुका और चंद दिनों बाद ही उन्हें बिजली मंत्री भी बना दिया गया। लेकिन आज का दिन जब पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान लुधियाना में थे, तो उन्होंने संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी का भी अतिरक्ति चार्ज देकर उन्हें पंजाब का सबसे पॉवर फुल मंत्री बना दिया। यानि भले ही मौजूदा सरकार में संजीव अरोड़ा को सवा दो साल काम करने को मिले हैं, लेकिन उनका ये राजनीतिक सफर बड़ा यादगार बन गया और इसके साथ साथ पहले विधायक चुनाव भी होंगे, जिन्हें इतने कम समय के कार्यकाल में एक एक करते तीन पोर्टफोलियो मिल गए हों।  ----------------------------------------------------------- पंजाब की इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और नई इंवस्टमेंट के प्रयासों ने अरोड़ा का बढ़ाया कद लुधियाना के लिए भी ये बडे़ मान की बात है कि यहां के किसी विधायक को लोकल बॉडी मंत्री बनाया गया हो। असल में पिछले करीब चार महीनों से संजीव अरोड़ा की ओर से पंजाब की इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और पंजाब में विदेशी इंवेस्टमेंट लाने के उनके लगातार प्रयासों ने उनका कद बेहद बड़ा कर दिया। उनकी ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों से न केवल दिल्ली में बैठे आम आदमी के दिग्गज नेताओं में उनकी पैठ बनाई, ब्लकि कांग्रेस व भाजपा के भी दिग्गज नेता उनकी मेहनत से हैरान हुए हैं। उनकी ओर से लगातार इंडस्ट्री के ऐसे काम हल करवा कर दिए गए, जिन्हें लेकर कांग्रेस व अकाली भाजपा केवल एलानों तक सीमित होकर रही। बीते महीने संजीव अरोड़ा का पंजाब के मुख्यमंत्री को साथ लेकर जापान के दौरे ने उनके अनुभव व काबलियत को खूब सराहा गया।  ------------------------------------------------------------ डा. रवजोत एकाएक पहुंचे लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के मौजूदा मंत्री डा. रवजोत सिंह भी आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आज लुधियाना के पक्खोवाल रोड़ स्थित इंडोर स्टेडियम में सरपंचों के लिए रखे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व सीएम व आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से की गई। लेकिन यहीं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संजीव अरोड़ा कद बढ़ाते उन्हें लोकल बॉडी मंत्री का भी चार्ज दिए जाने का मामला चर्चा में आया। इसके बाद डा रवजोत सिंह लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के आफिस आ गए और करीब डेढ़ घंटा यहां पर रुके। उनके एकाएक लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के आफिस आकर बैठने से पूरा स्टाफ भी हैरान था। यहां बैठकर डा. रवजोत सिंह ने कुछ डाक्यूमेंट फोटो स्टेटनिकलवाए और इन्हें साइन किया। बताया जाता है कि ये दस्तावेज उनके एरिया की वार्ड बंदी से संबंधित थे।  --------------------------------------------------------------- 2025 में लुधियाना वेस्ट से विधायक बने संजीव अरोड़ा 2025 में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने हैं। उन्होंने विधायक के रूप में 28 जून 2025 को शपथ ली। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य व NRI मामलों के विभाग दिए गए थे। 18 अगस्त 2025 को कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बिजली विभाग भी सौंपा गया।

Sanjeev-arora-has-become-punjab-most-powerful-minister-and-has-now-been-given-the-additional-charge-of-local-bodies-minister




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us