August 13, 2026 12:16:42

निगम में 140 करोड़ के टेंडरों में एक एक्सियन ने कर डाला खेल, चर्चा- टेंडर की अहम जानकारियां की लीक

Dec30,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

 लुधियाना नगर निगम में एक बार फिर से सड़कों के नवीनीकरण के करीब डेढ़ सौ करोड़ के टेंडरों में सेटिंग का खेल होने का मामला सामने आ रहा है। बताया जाता है कि इन टेंडरों को डालने की 29 दिसंबर आखिरी तारीख थी लेकिन कुछ ठेकेदारों की ओर से मिली भगत करते हुए नगर निगम कमिश्नर से इन टेंडर को डालने की तारीख में 1 दिन का इजाफा करवा लिया और अब यह टेंडर आज शाम 5 बजे तक डाले जाने हैं। चर्चा हैं कि एक दिन बढ़ाने के पीछे बड़ा खेल एक TIC सेल के एक्सियन की ओर से खेला गया है। जिसकी ओर से कि टेंडर के लिए कितने ठेकेदारों की ओर से बीड की गई है, यह जानकारी कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लीक कर दी गई है। जिसके चलते इन टेंडर में कुछ चुनिंदा ठेकेदार की समझ में यह आ गया है कि कि टेंडर के लिए कितना कंपटीशन दिखाई दे रहा है और कहा तक लेस डाला जाए। आपको बता दें कि नगर निगम TIC सेल के एसई फिलहाल छुट्टी में है और उनकी गैर हाजिरी में इन टेंडर का काम एक्सियन अरविंद कुमार की ओर से देखा जा रहा है। ये चर्चा नगर निगम मुख्यालय में जारी है।


 आपको बताते हैं कि नगर निगम की ओर से इस बार विधानसभा वाइज वार्डों के वर्क इकट्ठा कर सिंगल टेंडर बनाया गया हैं। बताया जाता है कि करीब 130 करोड रुपए इन टेंडरों में 20 के करीब काम डाले गए हैं। जिसमें अधिकतर काम हॉट मिक्स प्लांट से संबंधित है । जिसमें न्यूनतम टेंडर 5 करोड़ और अधिकतम 13 करोड रुपए के आसपास का लगाया गया है। इससे पहले लुधियाना हॉट मिक्स प्लांट के ठेकेदारों की ओर से इन कामों की अवधि को कंप्लीट करने की अवधि मात्र 3 महीने किए जाने का भी विरोध किया गया था। ठेकेदारों का कहना था कि 3 महीने में यह काम कंप्लीट करने संभव नहीं है, जबकि बीच में अभी 2 महीने सर्दी का मौसम है।

 Tic एक्सियन ने चहेते ठेकेदारों के साथ की सेटिंग 

जानकारी मुताबिक TIC सेल के एक्सियन की ओर से कुछ चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें यह अहम जानकारी लीक करने की चर्चा सामने आ रही है। एक्सियन अरविंद की और से अपने चहेते ठेकेदारों को यह जानकारी लीक करने की चर्चा है कि किस टेंडर के लिए किस ठेकेदार ने बिड की है और एक वर्क के पीछे कितने टेंडर डाले गए हैं। आपको बता दें कि अगर अरविंद कुमार की व्हाट्सएप डिटेल व मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया जाए तो यह खुलासा हो जाएगा कि वे किन-किन ठेकेदारों के कांटेक्ट में था और किस ठेकेदार की ओर से उन्हें बार-बार कॉल की गई।

An-executive-engineer-manipulated-tenders-worth-140-crore-within-the-corporation-sparking-speculation-that-crucial-tender-information-was-leaked




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us