लुधियाना। लुधियाना के बस स्टैंड के पास जुझार कंपनी की बस ने कई लोगों को कुचलने की सूचना मिली है। चर्चा है कि बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की जगह अचानक रेस दे दी। जिस कारण कई व्यक्ति गंभीर जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं कहा जा रहा है कि आधा दर्जन लोगों पर यह बस चढ़ गई। मामले की सूचना मिलने पर चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर करीब दो बजे जुझार कंपनी की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। खबर अपडेट की जा रही है।