डेस्क, लुधियाना
जोशी नगर में इलीगल दुकानों के निर्माण का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि इस मामले की शिकायत नगर निगम के आल्हा अधिकारियों तक भी पहुंच गई है । मौके पर दुकानों के लिए बिल्डिंग का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है और फिलहाल इस पर अभी शटर नहीं लगाए गए हैं। बताया जाता है कि इन दुकानों के लिए नगर निगम से किसी भी तरह की मंजूरी नहीं दी गई और बिना मंजूरी के ही इन दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। जोशी नगर का इलाका बिल्डिंग इंस्पेक्टर सूरत सिंह के पास है। आपको बता दें कि इससे पहले जोशी नगर में ही सेम नाले की जमीन पर इलीगल दुकाने बनाए जाने का मामला भी सामने आया था। नगर निगम की ओर से इन दुकानों को फिलहाल सील किया गया है। वहीं इसके अलावा नगर निगम जोन ए के तहत आती काकोवाल रोड पर भी तीन अवैध दुकान बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि इस सड़क पर पांच से अधिक इलीगल निर्माण चल रहे हैं। इस इलाके की बिल्डिंग इंस्पेक्टर मैडम कशिश है और यह मामला उनके पास कार्रवाई को पहुंच गया है।
The-issue-of-illegal-construction-of-shops-on-joshi-nagar-and-kakowal-road-came-into-the-limelight