डेस्क, लुधियाना
कांग्रेस में सीएम की कुर्सी के लिए ₹500 करोड़ का अटैची देने का बयान क्रिकेटर व राजनीतिज्ञ नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर पर भारी पड़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा अमरिंदर सिंह वडिंग की ओर से नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राइमरी मैंबरशिप सस्पेंड कर दी है । यह एक्शन कांग्रेस के दिल्ली बैठे नेताओं के इशारे पर ही लिया गया है। आपको बता दें कि दोपहर में राजा वडिंग की ओर से इस मामले की शिकायत आलाकमान को करने की बात कही जा रही थी, लेकिन शाम होते-होते आलाकमान के इशारे पर नवजोत कौर सिद्धू को राजा वडिंग ने पार्टी की प्रायमरी मेंबरशिप सस्पेंड कर दी। अब इस मामले में सीएम की कुर्सी के दावेदार नवजोत सिंह सिद्धू का क्या एक्शन रहता है, यह भी एक आध दिन में साफ हो जाएगा
Raja-warring-action-dr-navjot-kaur-sidhu-suspended-from-congress