August 13, 2026 12:13:48

लुधियाना में मेला ठेकेदार की शादी में दो गैंग में फायरिंग, दूल्हे के दोस्त-मौसी की मौत

Nov30,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित बाठ कैसल मैरिज पैलेस में ठेकेदार वरिंदर कपूर की शादी समारोह में अंकुर और शुभम मोटा बदमाश भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मौसी नीतू और उसके दोस्त वसु की मौत हो गई। बताया जा रहा है की इस दौरान 30-40 गोलियां फायरिंग हुई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। देर रात शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। यह शादी झूला ठेकेदार के परिवार में थी। पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के वक्त हल्का नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे। घटना के वक्त पैलेस में करीब 700-800 लोग मौजूद थे। 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि 6 लोगों को राउंडअप किया गाया है। पैलेस के हलवाई जसविंदर सिंह ने बताया रात को गोलियां चली हैं। जब यह सब हुआ उस समय हम किचन में थे। आवाज तो यह आई कि भागो भागो। गोलियां चल गईं। कोई इधर भाग रहा था तो कोई उधर भाग रहा था। करीब आधा घंटा यह सब चला। पार्टी में करीब 700-800 लोग थे और हल्का नॉर्थ के विधायक मदनलाल बग्गा भी वहीं मौजूद थे। । बताया जा रहा कि एक महिला व एक पुरुष के गोली लगी है। समय साढ़े 12 पौने एक बजे का था। खुद दूल्हे ने भी छुपकर अपनी जान बचाई। ताबड़तोड़ चली इस गोलियों में एक गैंग के सरगना अंकुर के घायल होने की सूचना है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। अंकुर के हाथ में गोली लगी बताई जा रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में दोनों गैंग के आठ लोगों के अलावा इस शादी समारोह का न्योता देने वालों और बाठ कैसल मैरिज पैलेस की मैनेजमेंट के कुछ सदस्यों पर भी एफआईआर दर्ज की है। इस बारे में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने साफ किया कि किसी भी मैरिज पैलेस में हथियारों के साथ एंट्री नहीं की जा सकती और धारा 144 लागू है । इसके बावजूद शादी समारोह में ऐसी वारदात होने में आयोजक और मैरिज पैलेस की मैनेजमेंट की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया एक घायल अंकुर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Two-gangs-exchanged-fire-at-a-fairground-contractors-wedding-in-ludhiana-killing-the-grooms-friend-and-aunt




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us