August 13, 2026 13:28:56

लुधियाना में जीएसटी विभाग की रेड, कई फर्नेस कारोबारियों पर बोग्स बिलिंग के आरोप, टीमें जांच में जुटी

Nov25,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में जीएसटी विभाग की और से कई नामी फर्नेस कारोबारियों पर रेड की। इन कारोबारियों की फर्मों पर बोग्स बिलिंग के आरोप है। जिसकी जांच के लिए विभाग द्वारा यह रेड की गई है। इस कार्रवाई के दौरान अफसरों द्वारा कई दस्तावेज व पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया। वहीं कई दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में ले लिए। यह रेड लुधियाना में बेदी स्टील, केके-1 और केके-2 पर की गई। सूत्रों के अनुसार इन फर्मों द्वारा करोड़ों रुपए की बोग्स बिलिंग की जा रही थी। हालांकि विभाग द्वारा इस मामले की आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की है। वहीं फर्नेस अलायंस एसोसिएशन के प्रधान महेश गुप्ता पर भी अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए अधिकारियों पर दबाव डालने के आरोप लगाए हैं। हालांकि टीम द्वारा बिना किसी दबाव के जांच की। बताया जाता है कि यह छापामारी महेश गुप्ता की फर्नेस और उनकी कोठी पर भी जारी है बताया जाता है कि जब केंद्रीय जीएसटी की टीम महेश गुप्ता के घर पर पहुंची तो महेश गुप्ता मुकेश से फरार हो गए और घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थी। बताया जाता है कि जीएसटी को छापामारी में कई दस्तावेज प्रॉपर्टीज के कागजात और कुछ कैश भी बरामद हुआ है। सूत्र बताते हैं कि महेश गुप्ता अपनी इंडस्ट्री का आईपीओ भी लाने की कोशिश में थे और उनकी ओर से ही जाली दस्तावेजों के जरिए अपने इश्यू का प्राइस भी बढ़ाया गया था इस रेड के बाद फर्नेस कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Gst-department-raids-ludhiana-several-furnace-dealers-accused-of-bogus-billing-teams-investigate




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us