August 13, 2026 12:19:20

निगम कमिश्नर को आई इलीगल बिल्डिंग निर्माण के दोषी बिल्डिंग इंस्पेक्टर्स पर कार्रवाई की याद, इंस्पेक्टर रविंद्र वालिया सस्पेंड

Nov13,2025 | Enews Team | Ludhiana

  यशपाल शर्मा, लुधियाना                                                                                                                            ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने ड्राफ्ट्समैन-कम-बिल्डिंग इंस्पेक्टर रविंदर वालिया को किया निलंबित अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई न करने का आरोप डेस्क, लुधियाना आखिरकार लुधियाना के नगर निगम कमिश्नर को इल्लीगल बिल्डिंग बनवाने वाले और इन पर समय पर कार्रवाई न करने वाले बिल्डिंग इंस्पेक्टर्स पर कार्रवाई की याद आ गई है। नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने वीरवार को डी जोन में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर रविंदर वालिया को सस्पेंड कर दिया है। इलीगल बिल्डिंग निर्माण की शिकायतें और अफसरों के आदेशों की पालना न करने को लेकर उनकी यह सस्पेंशन की गई है। आपको बता दे की नगर निगम में रविंदर वालिया से भी कई बड़े बिल्डिंग इंस्पेक्टर हैं जो नियम कानून और बिल्डिंग बाय लॉज की उल्लंघना करने और करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। ई न्यूज पंजाब वेब चैनल की ओर से नगर निगम ए जोन में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरविंदर मक्कड़ की ओर से बनवाई जा रहे इलीगल बिल्डिंग निर्माण का भी खुलासा किया था । ये बिल्डिंग इंस्पेक्टर भी हर इलीगल बिल्डिंग निर्माण में सत्ताधारी विधायक का नाम लेने में गुरेज नहीं करते और धड़ाधड़ सेंट्रल हलके में इलीगल बिल्डिंग निर्माण करने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि सेंट्रल हलके में कई ब्लॉक ऐसे हैं जहां पर सड़के और गालियां बेहद तंग है और यहां पहले से वाहनों की पार्किंग बड़ा मुद्दा है लेकिन इसके बावजूद बिल्डिंग इंस्पेक्टर मक्कड़ इलीगल बिल्डिंग निर्माण करवाने में कोई परवाह नहीं करते। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जब नगर निगम कमिश्नर की ओर से रविंद्र वालिया बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर सस्पेंशन जैसी सख्त कार्रवाई की गई है वैसी कार्रवाई बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरविंदर मक्कड पर अभी तक क्यों नहीं हो पाई है । बड़ी बात है कि नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को भी इलीगल बिल्डिंग निर्माण को लेकर लोकल गवर्नमेंट के सख्त रवैया का सामना भी करना पड़ रहा है लेकिन केवल रविंद्र वालिया जैसे एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर ये कार्रवाई कर इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण के आरोपों से नहीं बचा जा सकता। निगम कमिश्नर आफिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वालिया ने अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में कई अनधिकृत निमार्णों पर बार-बार निर्देश मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। आदेश में इसे डयूटी में कोताही और अनुशासनहीनता माना गया है, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निगम कमिनर के हस्ताक्षरों से जारी इस आदेश में बताया गया है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में तेजी से हो रहे अवैध निर्माणों की शिकायतों के बाद मामले की समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित अधिकारी की लापरवाही सामने आई। निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने कहा कि रविंदर वालिया के खिलाफ पिछले काफी समय से काम में लापरवाही को लेकर शिकायतें आ रही थी। इसलिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्टाफ द्वारा अवैध निर्माण करवाने वालों को संरक्षण देने या फील्ड ड्यूटी में लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम अनधिकृत निर्माणों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा। हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। निलंबन की यह कार्रवाई बिल्डिंग ब्रांच के अन्य फील्ड स्टाफ के लिए भी चेतावनी के रूप में मानी जा रही है। सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माणों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

The-municipal-commissioner-recalled-the-action-taken-against-building-inspectors-found-guilty-of-illegal-construction-and-inspector-ravindra-walia-was-suspended




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us