August 13, 2026 12:25:10

ब्रेकिंग न्यूज - दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका, मेट्रो स्टेशन के पास पार्क थी कार, 10 की मौत, 3 गाड़ियां जलीं; ब्लास्ट की वजह साफ नहीं

Nov10,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास मौजूद रेड लाइट पर सोमवार शाम को चलती कार में अचानक धमाका हो गया। इस बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह धमाका चलती कार में हुआ और इस कार में कई लोग मौजूद थे जिनके चिथड़े उड़ गए। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

A-car-exploded-near-the-red-fort-in-delhi-where-the-car-was-parked-near-a-metro-station-ten-person-was-killed-and-three-vehicles-were-burned-the-cause-of-the-blast-remains-unclear




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us