August 13, 2026 12:22:51

लुधियाना के भदौड़ हाउस में बना डाली इललीगल तीन मंजिलां इमारत, लिफ्ट भी लगवाई, चौथी मंजिल का निर्माण शुरु

Nov10,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम आए दिन अपने अवैध कार्यों को लेकर चर्चा में रहता है। अब ताजा मामला भदौड़ हाउस इलाके का सामने आया है। जहां पर एक बिल्डिंग मालिक द्वारा बिना मंजूरी के तीन मंजिला कमर्शियल इमारत खड़ी कर ली गई और अब बिल्डिंग बॉय लॉ को तार तार कर चौथी मंजिल खड़ी करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है । यहां तक कि इमारत में लिफ्ट भी लगा दी गई है। इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट रवि कुमार की और से नगर निगम कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं हुआ है। जिससे साफ जाहिर है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला जमकर हो रहा है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम के एमटीपी से लेकर एटीपी तक सभी अधिकारियों की इस अवैध निर्माण में पूरी मिलीभगत है। इसी के चलते निगम अफसर आंखें मूदकर बैठे हैं।

अफसरों ने आगे बना रखी टीमें

भदौड़ हाउस एरिया नगर निगम जोन-ए के अधीन आता है लेकिन MTP को चकमा दे कर भदौड़ हाउस में ये काम पिछले दो महीने जारी है। जहां इस अवैध बिल्डिंग का निर्माण हो रहा , वहां से नगर निगम ए जोन बिल्डिंग ब्रांच का ऑफिस महज 200 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद सेटिंग के चलते बिना रोक टोक सेटिंग के चलते ये काम जारी है। के काम जारी है। ।

अवैध तरीके से बन रहे होटल का निर्माण जारी

चर्चा है कि पक्खोवाल रोड स्थित फुल्लावाल चौक के पास पेट्रोल पंप के पीछे पड़ते ब्लॉक-28 में एक आलीशान तीन मंजिलां होटल बनाया जा रहा है। यह रिहायशी इलाके में कमर्शियल इमारत का निर्माण करने के बावजूद निगम द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही। चर्चा है कि इस मामले में भी एमटीपी से लेकर एटीपी को हिस्सा मिल चुका है, जिसमें करीब 10 लाख रुपए तक की बंदरबांट की गई है। वहीं हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले की शिकायत होने के बावजूद इसका काम रोका नहीं गया, बल्कि पहले से भी ज्यादा तेजी से चल रहा है।

भदौड़ हाउस बिल्डिंग का काम रुकवाया, होटल की चल रही जांच - एमटीपी

वहीं एमटीपी रणजीत सिंह का कहना है कि भदौड़ हाउस के पास बन रही कमर्शियल इमारत का काम रुकवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पक्खोवाल रोड पर बन रहे अवैध होटल के मामले में एमटीपी का कहना है कि उनकी और से होटल मालिक से दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज आने पर अगर कोई गैरकानूनी गतिविधी पाई गई तो एक्शन लिया जाएगा।

In-ludhianas-bhadaur-house-an-illegal-three-story-building-was-constructed-after-obtaining-approval-for-one-and-a-half-stories-with-a-lift-installed-and-construction-of-the-fourth-floor-underway




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us