August 13, 2026 12:23:16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम भगवंत मान, श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व का दिया न्योता

Oct27,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का न्योता दिया। सीएम ने कहा कि हमने राष्ट्रपति को कहा कि 18 नवंबर से 25 नवंबर तक कोई भी दिन अपने शेड्यूल मुताबिक देख लें। जो भी दिन वह तय करेंगी, पंजाब सरकार उनका स्वागत करेगी। वैसे तो वह काफी धार्मिक ख्यालों की हैं। उन्हें इस बारे में पता है। इससे पहले जब वह पंजाब में आई थीं, उस समय उन्होंने लगभग दो घंटे दरबार साहिब में बिताए थे, जिसमें लंगर ग्रहण किया था और कीर्तन सुना था। पूरे देश के राज्यों के सीएम और पूरी दुनिया में बसते पंजाबी को खुला न्योता दिया गया है। सभी देशों के एंबेसडर को बुलाया जा रहा है। 23 नवंबर से 25 नवंबर तक मुख्य समागम होंगे। हमें अपना विरसा और पूर्वजों की शहादत को याद रखना चाहिए। कुर्बानियां देकर हमें ये रुतबे मिले हैं। गुरु तेग बहादुर के परिवार ने सबसे बड़ी शहादत दी। पोते तक शहादत है। इसकी हिस्ट्री में कहीं भी मिसाल नहीं मिलती है। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

दिल्ली से हुआ कार्यक्रमों का आगाज

इन कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ की गई। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले “लाइट एंड साउंड शो”, कीर्तन दरबार और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरु साहिब के चरणों से जुड़े 130 पवित्र स्थलों पर भी कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे।

Chief-minister-bhagwant-mann-met-president-draupadi-murmu-and-invited-her-to-the-350th-martyrdom-anniversary-of-shri-guru-tegh-bahadur




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us