August 13, 2026 12:21:44

एसटीएफ अफसर बन बदमाशों ने दो पावरकॉम अधिकारियों को किया किडनैप, परिवारों से ली सात लाख फिरौती, पुलिस ने किए गिरफ्तार

Oct18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। एसटीएफ के अफसर बनकर आए चार बदमाशों ने लुधियाना दाखा के पावरकॉम के दो अधिकारियों को हथियारों के बल पर किडनैप कर लिया। बदमाशों द्वारा एसडीओ और जेई को कार से किडनैप कर लिया। फिर उनके परिवारों को कॉल करके फिरौती मांगी। जिसके बाद अधिकारियों ने कुछ उनसे 7 लाख रुपए फिरौती के दे दिए। बदमाश दोनों अधिकारियों को लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर पुरानी चुंगी के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने सेफ सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के बारे में सुराग तलाशा। पुलिस ने पहचान कर आरोपियों को ट्रेस कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान गुरिंदर सिंह और ब्रह्मप्रीत सिंह के रूप में हुई। इन बदमाशों के दो साथियों की भी पहचान हो गई है, जिनके नाम विनय अरोड़ा और अमनदीप सिंह है।

Posing-as-stf-officers-criminals-kidnapped-two-powercom-employees-demanded-a-ransom-of-rs-7-lakh-from-their-families-and-were-arrested-by-the-police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us