August 13, 2026 13:05:40

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद की नई कार्यकारिणी चयन को कल से भरे जाएंगे नामांकन फार्म

Sep17,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद की नई कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी हैं। नई कार्यकारिणी में सभी पदों के लिए नामांकन फॉर्म कल सुबह 9:30 बजे से लेकर सुबह 11:30 तक जमा किए जाएंगे। लुधियाना की 44 फुटा रोड बचन सिंह नगर ब्लोकी रोड हैबोवाल कलां स्थित उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद की आगामी 2 साल की नई कार्यकारिणी में चयन के दावेदारों ने आज कुमाऊं भवन पहुंच नामांकन फार्म हासिल किए। नई कार्यकारिणी का गठन उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद की नियमावली के अनुसार ही किया जाएगा। अगर किसी कारण वश अगर कोई सदस्य अपना नामांकन फॉर्म वापस लेना चाहता है तो इसके लिए 19 सितंबर सुबह 10:00 से लेकर 11:00 तक का समय रहेगा और इस दिन शाम तक नई कार्यकारिणी का एलान भी संभव रहेगा। हर एक सदस्य केवल एक ही पद पर नामांकन भर सकेगा। अहम पदों पर चयन के लिए सदस्य की साल 2023 से 2025 के बीच में संस्था की आयोजित मीटिंगों में उसकी  उपस्थिति पर काफी हद तक निर्भर करेगी। आपको बता दे की नई कार्यकारिणी के गठन को बीती 14 सितंबर को सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई चयन समिति का भी गठन किया गया है। नई चयन समिति में सात सदस्य रहेंगे और नई चयन समिति में दीवान सिंह बिष्ट मुख्य चयन कर्ता की भूमिका में रहेंगे। जबकि उनके साथ इस इस चयन समिति में जसवंत सिंह कड़ाकोटी, भूपेंद्र कांडपाल, गंगा सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, करन सिंह कड़ाकोटी और गिरीश चंद्र उपाध्याय शामिल है। यह अहम जानकारी मुख्य चयन अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट की ओर से दी गई है।

Nomination-forms-will-be-filled-tomorrow-for-the-selection-of-the-new-executive-committee-of-uttaranchal-kumaon-vikas-parishad




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us