August 13, 2026 13:19:41

लुधियाना निगम जोन-डी में दैनिक अखबार के पत्रकार और अधिकारी में हुई हाथापाई, जमकर चले थप्पड़, फटे कपड़े, एटीपी ऑफिस में हुआ पूरा घटनाक्रम

Sep15,2025 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। लुधियाना के नगर निगम के जोन-डी में जालंधर से प्रकाशित होने वाले एक दैनिक अखबार के सीनियर पत्रकार और निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद जमकर थप्पड़ चले। कहा जा रहा है कि यह हाथापाई निगम एटीपी के ऑफिस में हुई है। हालांकि इस विवाद की शहर में चर्चा छिड़ गई। बताया जा रहा है कि मौके पर काफी विवाद हुआ। जिसके बाद निगम के अफसरों द्वारा बीच बचाव किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त दैनिक अखबार के पत्रकार की और से बिल्डिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ कई खबरें लगाई गई थी। जिसके बाद उसे निगम कमिश्नर द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था। सोमवार को सस्पेंशन की बहाली होने पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर द्वारा दोबारा चार्ज लेने के लिए जोन-डी ऑफिस पहुंचे। जहां पर सीढ़िया चढ़ते समय उसकी मुलाकात उक्त पत्रकार के साथ हो गई। इस दौरान बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने पत्रकार को हाथ जोड़कर कहा कि भइयों अब बस करो, क्यों उसके पीछे पड़े हो। जिसके बाद पत्रकार द्वारा उसे गालियां देनी शुरु कर दी गई। जिसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई। फिर बिल्डिंग इंस्पेक्टर एटीपी के ऑफिस चला गया। वहां पर पत्रकार भी पहुंच गया। इस दौरान दोनों में फिर से बहस हुई और हाथापाई शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने पत्रकार की जमकर पिटाई की। उसके साथ इतनी मारपीट हुई कि उसके कपड़े तक फट गए। जिसके बाद पत्रकार वहां से अपना बचाव कर निकला। बिल्डिंग इंस्पेक्टर और उनका एक साथी पत्रकार को कार तक छोड़ने के लिए आए। हालांकि यह विवाद शहर में आग की तरह फैला और हर किसी में चर्चा का विषय बन गया।

A-scuffle-broke-out-between-a-journalist-and-an-officer-in-ludhiana-municipal-corporation-office-and-slaps-were-exchanged-between-them




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us