March 15, 2026 10:52:20

गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टी नवप्रीत सिंह बिंद्रा पर चोरी की एफआईआर

Jul19,2025 | Enews Team | Ludhiana

मॉडल टाउन स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के ट्रस्टी नवप्रीत सिंह बिंद्रा उर्फ प्रीति पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। दुगरी थाना की ओर से यह एफआईआर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुरिंदर सिंह बिंद्रा के बयानों पर दर्ज की गई। पुलिस में दर्ज एफआईआर मुताबिक कुछ माह पहले  गुरुद्वारा साहिब में संगमरमर का पत्थर लाया गया था और इसका काम कंप्लीट होने के बाद यह पत्थर स्टोर में रखवा दिया गया। लेकिन आरोपी नवप्रीत सिंह बिंद्रा ने अपने ट्रस्टी पद का दुरुपयोग करते हुए एक मिस्त्री की मदद से ये पत्थर अपने घर के बाथरूम में लगवाने को कटिंग शुरू करवा दी। गुरुद्वारा साहिब में यह कटिंग होती देख  प्रधान सुरेंद्र सिंह बिंद्रा ने इस बारे में मिस्त्री से पूछा तो उसने इस बारे में जानकारी डेट बताया कि यह पत्थर कटवा कर नवप्रीत सिंह बिंद्रा के घर के बाथरूम में लगवाया जा रहा है। जब इसबारे में नवप्रीत सिंह से पूछा गया तो उसने कुछ भी नहीं बताया। जिस पर प्रधान सुरिंदर सिह की ओर पुलिस में शिकायत देने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई । आपको बता दें कुछ साल पहले नवप्रीत सिंह पर जुआ खेले जाने को एफआईआर दर्ज की गई थी।


Fir-for-theft-against-gurudwara-sahib-trustee-navpreet-singh-bindra




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023