March 15, 2026 10:53:52

अबोहर में कपड़ा व्यापारी की हत्या पर उद्योग मंत्री सख्त, संजीव अरोड़ा बोले- पीड़ित परिवार के साथ सरकार, दोषियों पर जल्द हाेगा कड़ा एक्शन

Jul13,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने अबोहर में प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी स्वर्गीय संजय वर्मा के श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में लोगों की भारी उपस्थिति से स्पष्ट है कि वर्मा परिवार का समाज में सम्मानजनक स्थान है। उन्होंने इस अपराध की कड़ी निंदा की। साथ ही बताया कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। सरकार ने सभी दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है। सभी को पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करनी चाहिए। इस अवसर पर बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, पूर्व विधायक अरुण नारंग, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी गुरमीत सिंह, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य अतुल नागपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। बता दें कि, 6 दिन पहले कारोबारी संजय वर्मा की दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में दो शूटर को मार गिराया और तीन पुलिस की गिरफ्तार किया हुआ है, एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Industry-minister-is-strict-on-the-murder-of-a-textile-trader-in-abohar-sanjeev-arora-said-government-is-with-the-family-the-culprits-will-be-caught-soon




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023