March 15, 2026 08:19:47

पंजाब से दक्षिण दर्शन यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी:28 को पठानकोट से रवाना होगी; 13 दिनों के टूर में भोजन और ठहरने की व्यवस्था

Jul11,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। रेलवे ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की सैर कराने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ‘दक्षिण दर्शन यात्रा’ नाम की ट्रेन 28 जुलाई को पठानकोट से रवाना होगी और यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, मार्कापुरम और तिरुपति जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। कुल 13 दिन की इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई पवित्र स्थलों तक पहुंचने का अवसर देना है। अधिकारियों के मुताबिक, यह विशेष ट्रेन पठानकोट, जालंधर सिटी, लुधियाना और चंडीगढ़ समेत कई बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी, ताकि इन क्षेत्रों के श्रद्धालु भी सीधे इस सेवा का लाभ उठा सकें। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए शाकाहारी भोजन, ठहरने की व्यवस्था, लोकल ट्रांसपोर्ट और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं पैकेज में शामिल होंगी। इसके अलावा, यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार स्लीपर क्लास, थर्ड एसी और सेकंड एसी में से विकल्प चुन सकते हैं। स्लीपर क्लास के लिए₹18000 थर्ड एसी के लिए 29500 हजार रुपए और सेकंड एसी क्लास के लिए 39000 प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है। रेलवे का यह प्रयास धार्मिक यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और यादगार अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Dakshin-darshan-yatra-special-train-will-run-from-punjab-will-leave-from-pathankot-on-28th-food-and-accommodation-arrangements-in-13-days-tour




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023