लुधियाना। लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव की आज सुबह आठ बजे गिनती शुरू हो चुकी है। तीन राउंड के नतीजे सामने आ चुके है। जिसमे आप के संजीव अरोड़ा लगातार आगे चल रहे है। जबकि कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर से पिछड़ते हुए तीसरे नंबर पर पहुँच चुके है। सूत्रो के अनुसार आशु का गढ़ माने जाते पार्षद महाराज राजी के वार्ड से भी पीछे हो रहे है। जबकि आशू के करीबी सन्नी भल्ला ने लगातार पिछड़ते जा रहे आशू के अंतर पर ब्रेक लगाई है। कुल तीन राउंड की बात करें तो संजीव अरोड़ा को 8277, जीवन गुप्ता को 5217, भारत भूषण आशु 5094 और परोपकार सिंह घुम्मन 2575 वोट मिले है। संजीव अरोड़ा लगातार पहले राउंड से आगे चल रहे है। तीसरे राउंड तक मुकाबला संजीव अरोड़ा और जीवन गुप्ता में है। जिसमे 3060 वोट का मार्जन है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)